Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 4 Feb 2025 1:07 AM IST
कप्तान सूर्यकुमार के खराब फॉर्म को लेकर पूर्व स्पिनर ने दी सलाह
टीम इंडिया के पूर्व मिस्ट्री स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को अपनी बल्लेबाजी शैली में बदलाव करने की काफी जरूरत है। भले ही सूर्यकुमार अपनी कप्तानी में भारत का नेतृत्व करने में सफल साबित हुए थे, लेकिन पांचों मैच में उनका बल्ला खामोश रहा था। इस दौरान 34 वर्षीय कप्तान सूर्या ने 5 मैचों में 5.60 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए महज 28 रन बनाए थे।
- 4 Feb 2025 12:58 AM IST
मुंबई की टीम में सूर्या और शिवम
सूर्या रणजी ट्रॉफी 2025 के क्वाटर फाइनल मैचों में मुंबई के लिए खेलने वाले हैं। मुंबई ने उन्हें अपनी टीम में जगह दी है। उनके अलावा इस टीम में शिवम दुबे को भी शामिल किया गया है।
- 4 Feb 2025 12:41 AM IST
चैंपियंस ट्रॉफी में वरुण को मौका देना चाहिए - रविचंद्रन अश्विन
इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद, भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि वरुण चक्रवर्ती को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की टीम में मौका दिया जा सकता है। एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने वरुण को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज और फिर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया में शामिल किए जाने का समर्थन किया।
- 4 Feb 2025 12:34 AM IST
'बीजेपी वालों ने हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया', सीएम आतिशी का बड़ा आरोप
दिल्ली में सोमवार शाम को विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर थम गया। इसके बाद दिल्ली की सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी वालों ने हमारे दो कार्यकर्ताओं को धमकाया है।
- 4 Feb 2025 12:21 AM IST
13 फरवरी को हो सकती है पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात
पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात 13 फरवरी को हो सकती है। इस बात की जानकारी सूत्रों ने दी है।
- 4 Feb 2025 12:06 AM IST
राहुल गांधी कर रहे जनादेश का अपमान, मांगें माफी - देवेंद्र फडणवीस
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन के डेटा पर सवाल खड़े किए। इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आत्मचिंतन करने की सलाह देते हुए उनसे माफी की मांग की है।
- 3 Feb 2025 11:54 PM IST
दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल ने दिल्ली में किया फ्लैग मार्च, 5 फरवरी को राज्य में है चुनाव
दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कमला नगर मार्केट इलाके में फ्लैग मार्च किया। DCP सेंट्रल एम. हर्षवर्धन ने कहा- चुनाव से पहले आखिरी 48 घंटों में, हम चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों को लागू कर रहे हैं। इलाके में मार्च किया जा रहा है। हमने संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी है। हमने जिला और केंद्रीय स्तर पर सोशल मीडिया निगरानी टीमें बनाई हैं।
- 3 Feb 2025 11:32 PM IST
क्या ईवीएम के भरोसे भाजपा कर रही चुनाव जीतने का प्रयास - उमंग सिंघार
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के दिग्गज नेता उमंग सिंघार ने अरविंद केजरीवाल के ईवीएम पर उठाए गए सवालों पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि भाजपा ईवीएम के बिना चुनाव क्यों नहीं कराना चाहती?
- 3 Feb 2025 11:10 PM IST
दिल्ली पुलिस ने कमला नगर मार्केट इलाके में फ्लैग मार्च किया
दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कमला नगर मार्केट इलाके में फ्लैग मार्च किया।
- 3 Feb 2025 10:49 PM IST
अनिल विज ने अंबाला छावनी में खोली गई कैंटीन का उद्घाटन किया
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी बस स्टैंड पर आस्था फाउंडेशन द्वारा खोली गई कैंटीन का उद्घाटन किया।
Created On :   3 Feb 2025 8:00 AM IST