बॉलीवुड: बिपाशा बसु ने नीली सिल्क साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें कीं शेयर
![बिपाशा बसु ने नीली सिल्क साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें कीं शेयर बिपाशा बसु ने नीली सिल्क साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें कीं शेयर](https://iansportalimages.s3.amazonaws.com/thumbnails/202404213150018.jpeg)
मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने फैंस के लिए 'सिटी ऑफ जॉय' कोलकाता से साड़ी पहने हुए अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं।
'राज', 'एतबार', 'नो एंट्री' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर एक्ट्रेस एक उत्साही सोशल मीडिया यूजर हैं। वह अक्सर अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के बारे में अपडेट शेयर करती रहती हैंं।
रविवार की सुबह दिवा ने अपने इंस्टाग्राम पर सिल्वर बॉर्डर वाली नीली साड़ी पहने हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की।
अपने मेकअप के लिए उन्होंने गुलाबी होंठ, काजल लगी आंखें और बड़ी नीली बिंदी चुनी। उनके बाल सुंदर ढंग से जूड़े में बंधे हुए थे और उसे गजरे से सजाया गया था। बिपाशा ने अपने लुक को सिल्वर झुमकों के साथ पूरा किया।
कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, "सिटी ऑफ जॉय''
एक्ट्रेस आरती सिंह ने पोस्ट पर प्यार बरसाते हुए कई लाल दिल वाले इमोजी दिए।
एक यूजर ने कमेंट किया, "इतने लंबे समय के बाद, मेरी बंगाली ब्यूटी।"
बिपाशा अप्रैल 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंधी। उनकी बेटी देवी का जन्म नवंबर 2022 में हुआ था।
बिपाशा को पिछली बार करण के साथ 2020 की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'डेंजरस' में देखा गया था।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   21 April 2024 1:36 PM IST