राजनीति: ज़िम्मेदार लोगों का काम भय से बचाना होता है, भय फैलाना नहीं अखिलेश यादव

ज़िम्मेदार लोगों का काम भय से बचाना होता है, भय फैलाना नहीं  अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "बटेंगे तो केटेंगे" वाले बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ज़िम्मेदार लोगों का काम भय से बचाना होता है, भय फैलाना नहीं।

लखनऊ, 26 अगस्त (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "बटेंगे तो केटेंगे" वाले बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ज़िम्मेदार लोगों का काम भय से बचाना होता है, भय फैलाना नहीं।

सपा मुखिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ज़िम्मेदार लोगों का काम भय से बचाना होता है, भय फैलाना नहीं। अगर ये किसी के व्यक्तिगत विचार हैं तो गलत हैं, और अगर उनके दल के हैं तो और भी ज़्यादा ग़लत हैं। भाजपा राज में बने भय के इस वातावरण में क्या डबल इंजन कहीं दुबक कर जा बैठा है?"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। राष्ट्र तभी मजबूत होगा, जब हम सब एक होंगे। बंटेंगे तो कटेंगे। बांग्लादेश में देख रहे हैं न, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए। एक रहेंगे - नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा तक पहुंचेंगे।"

उन्होंने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर को नमन करते हुए उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा, "लगता है कि यह मूर्ति 10 साल से मेरा इंतजार कर रही थी। मेरे ऊपर उनकी कृपा आ गई। मुझे यहां आने का अवसर भी तब मिला, जब कृष्ण कन्हैया का जन्म हो रहा है। हम राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की आगरा में भव्य प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Aug 2024 2:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story