राष्ट्रीय: शराब घोटाले के बाद केजरीवाल के राजनीतिक भविष्य पर खड़ा हुआ सवाल अश्विनी वैष्णव

शराब घोटाले के बाद केजरीवाल के राजनीतिक भविष्य पर खड़ा हुआ सवाल  अश्विनी वैष्णव
शराब नीति मामले में ईडी ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। ईडी ने इस चार्जशीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुख्य भूमिका होने की बात कही है।

नई दिल्ली,11 जुलाई (आईएएनएस)। शराब नीति मामले में ईडी ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। ईडी ने इस चार्जशीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुख्य भूमिका होने की बात कही है।

इस मामले पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि, आप और कांग्रेस का गठबंधन नहीं ठगबंधन हुआ है। दिल्ली को लूटने के लिए वो लोग इकट्ठा हुए हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो अराजकता फैलाई है, उससे हर नागरिक त्रस्त हो चुका है। केजरीवाल ने जनता से किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। दिल्लीवासियों के लिए वो पानी तक की व्यवस्था नहीं कर सके।

शराब घोटाले में जो उन्होंने काम किया, उससे उनके विचार, उनकी सोच और राजनीतिक भविष्य पर बड़ा प्रश्न चिन्ह उठ गया है। अब केजरीवाल के घोटाले में कांग्रेस भी शामिल हो चुकी है। ईडी ने उनके खिलाफ पूरे तथ्यों के साथ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।

उन्होंने कहा कि, केजरीवाल लगातार कह रहे थे कि, शराब नीति मामले में ईडी के पास कोई सबूत नहीं है, लेकिन ईडी ने अब सारे सबूत कोर्ट में पेश कर दिए हैं। अब लोगों को तय करना है कि क्या दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल की सरकार उपयुक्त है ?

दिल्लीवासियों को जो सुविधा चाहिए क्या उसके लिए केजरीवाल की सरकार उपयुक्त है ? क्या कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का ठगबंधन उपयुक्त है ? यह दिल्लीवासियों को सोचने की जरूरत है।

बता दें, ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी शामिल है। ईडी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इससे मिले पैसों की पूरी जानकारी थी। उन्होंने साल 2022 में गोवा विधानसभा चुनाव में इन पैसों का खर्च किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 July 2024 10:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story