राष्ट्रीय: उत्तर प्रदेश सरकार ने 53.7 लाख टन धान खरीदा

उत्तर प्रदेश सरकार ने 53.7 लाख टन धान खरीदा
उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2023-24 में करीब 53.79 लाख टन धान खरीदा है। इसके लिए किसानों को 11,745 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। हालांकि, सरकार का लक्ष्य 70 लाख धान खरीदने का था।

लखनऊ, 3 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2023-24 में करीब 53.79 लाख टन धान खरीदा है। इसके लिए किसानों को 11,745 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। हालांकि, सरकार का लक्ष्य 70 लाख धान खरीदने का था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 1 अक्टूबर 2023 को धान की खरीद शुरू हुई। इसके लिए सरकार ने सामान्य धान के लिए 2,183 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान के लिए 2,203 रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया था। हालांकि, राज्य सरकार 70 लाख टन खरीद के अपने लक्ष्य को पूरा करने में विफल रही, क्योंकि कथित तौर पर किसानों ने सीधे खुले बाजार में धान बेचा।

एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, "पश्चिमी यूपी से खरीद 1 अक्टूबर को शुरू हुई। जबकि लखनऊ और अयोध्या मंडलों के लिए 20 अक्टूबर को और पूर्वी मंडलों के लिए 1 नवंबर को धान की खरीददारी शुरू हुई। 5,207 केंद्रों पर 8,01,624 किसानों से धान खरीदा गया।"

लखनऊ मंडल ने 7.52 लाख टन से अधिक के साथ सबसे अधिक खरीद की सूचना दी। वहीं बरेली मंडल 6.49 लाख टन के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि वाराणसी मंडल 6.18 लाख टन से अधिक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 March 2024 12:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story