मानवीय रुचि: यमुना में जहर मिलाने के दावे पर हरियाणा में केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर

यमुना में जहर मिलाने के दावे पर हरियाणा में केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

यह प्राथमिकी केजरीवाल द्वारा यमुना नदी के पानी को जहरीला बनाने के बारे में की गई एक टिप्पणी के कारण दर्ज की गई है। केजरीवाल ने दावा किया था कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी के पानी को गंदा और जहरीला बना दिया है।

कुरुक्षेत्र के शाहबाद थाने में केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जगमोहन मनचंदा नाम के एक शख्स ने केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(ए) और 299 के तहत मामला दर्ज किया है।

यह घटनाक्रम दिल्ली विधानसभा के लिए बुधवार सुबह 7 बजे शुरू होने वाले मतदान से कुछ घंटे पहले हुआ है।

इससे पहले 29 जनवरी को हरियाणा के सोनीपत की एक अदालत ने आप संयोजक केजरीवाल के खिलाफ एक याचिका दायर करने के बाद उन्हें 17 फरवरी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। आप संयोजक ने भाजपा पर यमुना नदी में जहर मिलाने का आरोप लगाया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि केजरीवाल ने "यमुना में जहर" संबंधी अपनी टिप्पणी से गलत सूचना फैलाई तथा दिल्ली और हरियाणा के निवासियों में दहशत पैदा की।

इससे पहले, हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि राज्य सरकार ने दिल्ली की जलापूर्ति के संबंध में अरविंद केजरीवाल के बयान पर कड़ा संज्ञान लिया है और उनके खिलाफ सोनीपत अदालत में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है।

दरअसल अरविंद केजरीवाल ने बीते 27 जनवरी को आरोप लगाया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना के जरिए दिल्ली को सप्लाई किए जाने वाले पानी में जहर मिला दिया है।

केजरीवाल ने कहा था, "दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों का शुक्रिया, जिन्होंने इसे पकड़ा और पानी को रोक दिया, जिससे यह दिल्ली में नहीं आया। अगर वह पानी पीने के पानी में मिल जाता, तो बड़े पैमाने पर नरसंहार हो जाता।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Feb 2025 11:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story