सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से शादी करने वाले हैं टीम इंडिया के वाइस कैप्टन के एल राहुल, इस आलीशान फार्म हाउस में होगी शादी!

- आथिया के पिता सुनील शेट्टी राहुल के खेल के बहुत बड़े प्रशंसक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेटर केएल राहुल खेल के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। ताजा खबर उनकी लव लाइफ को लेकर सामने आई है। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया के साथ राहुल का अफेयर जगजाहिर है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपने इस रिश्ते को दोनों ने पब्लिकली स्वीकार भी किया है।कई मौकों पर दोनों साथ भी दिखें हैं और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी करते रहते हैं। अब खबर ये आ रही है कि यह जोड़ा अपने इस रिश्ते को और मजबूत करना चाहता है। दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।
एक बॉलीवुड वेबसाइट में आई खबर के अनुसार यह जोड़ा इस साल के अंत तक शादी कर सकता है। दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। उनके इस फैसले से दोनों के घरवाले भी खुश हैं। राहुल और आथिया काफी समय से साथ हैं। राहुल कई बार आथिया के साथ पारिवारिक कार्यक्रमों और फिल्मी पार्टियों में नजर आए हैं और आथिया भी कई बार क्रिकेट के मैदान में राहुल की हौसला अफजाही करते हुए नजर आई हैं। आथिया के पिता सुनील शेट्टी खुद भी राहुल के खेल के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके खेल की तारीफ करते रहते हैं।
इनके बीच अफेयर की खबरें तब जोर पकड़ी जब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बर्थडे विश किया। राहुल जब इंग्लैण्ड में सीरीज खेलने गए तब आथिया भी राहुल की हौसला अफजाई के लिए ग्राउंड में दिखीं। मीडिया ने जब भी दोनों से इनके रिश्ते को लेकर बात की तो उन्होंने इसे बस अफवाह करार दिया। राहुल ने आथिया के साथ अपने रिलेशन को उनके बर्थडे पर ओपन किया। उन्होंने दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए लव इमोजी के साथ कैप्शन लिखा - हैप्पी बर्थडे मेरा लव आथिया।
यहां होगी शादी!
खबरों के मुताबिक, क्रिकेटर केएल राहुल आथिया के साथ शादी करेंगे। इनकी दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित आलीशान फार्म हाउस होना ही तय माना जा रहा है। यहां तक कि ये भी कहा जा रहा है कि यह शादी दक्षिण भारतीय परंपराओं के अनुसार होगी क्योंकि दोनों के ही परिवार दक्षिण भारतीय हैं। गौरतलब है कि राहुल और आथिया एक कॉमन दोस्त के जरिए एक दूसरे से मिले थे। धीरे-धीरे एक दूसरे के इतने करीब हो गए कि दोस्ती प्यार में बदल गई। अब खबर आ रही है कि दोनों की शादी भी तय है जो साउथ इंडियन तरीके से ही होगी।
Created On :   20 April 2022 7:53 PM IST