दिनदहाड़े फायरिंग: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच खूनी झड़प, सगे भाइयों में चली गोलियां, 1 की मौत

- नित्यानंद राय के भांजों के बीच गोलीबारी
- पानी विवाद को लेकर हुई झड़प
- 1 की मौत दूसरा अस्पताल में भर्ती
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार (20 मार्च) सुबह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे विश्वजीत की मौत गोली लगने से हो गई है। बताया जा रहा है कि विश्विजित और उनके सगे भाई जयजीत के बीच पानी के विवाद को लेकर झड़प के दौरान गोलियां चल गईं। जिसमें विश्वजीत की मौत हो गई। वहीं, दूसरा भाई जयजीत और उसकी मांं हिना देवी जख्मी हैं। दोनों को भागलपुर के निजि अस्पताल में इलाज के लिए एड्मिट करवाया गया है। विश्वजीत और जयजीत, दोनों ही नित्यानंद राय के भांजे थे।
पानी को लेकर बहा खून
नवगछिया पुलिस ने जानकारी दी कि विश्वजीत और जयजीत में पानी विवाद को लेकर कहा-सुनी हुई लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि सगे भाइयों में गोलियां चल गईं। इस झड़प में विश्वजीत की मौत हो गई।
एक ही घर में रहते थे दोनों भाई
जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई नवगछिया के जगतपुर गांव में एक ही घर में रहते थे। दोनों के बीच नल के पानी को लेकर पहले भी लड़ाई हो चुकी थी। विश्वजीत बड़ा है और जयजीत छोटा भाई है। आज सुबह दोनों के बीच झड़प हुई। जयजीत ने बड़े भाई पर गोली चला दी। इसके बाद विश्वजीत ने जवाबी फायरिंग की।
SP का क्या कहना?
SP नवगछिया प्रेरणा कुमार ने बताया कि हमें आज जानकारी मिली कि जगतपुर गांव में 2 भाइयों में आपस में गोलीबारी हुई है। SHO जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। घटना में एक की मृत्यु हो गई है, एक इलाज रत है। घटना के बीच में दोनों भाइयों की माता को भी गोली लगने की सूचना है। उनका भी इलाज जारी है। दोनों पक्षों में नल को लेकर झगड़ा हुआ था।
Created On :   20 March 2025 12:33 PM IST