छिंदवाड़ा: चाखला डेम में विवाद के बाद डूबा युवक, तीसरे दिन भी नाव से तलाश जारी

By - Bhaskar Hindi |25 Feb 2024 9:12 AM IST
- डेम में विवाद के बाद डूबा युवक
- तीसरे दिन भी नाव से तलाश जारी
- पुलिस की हिरासत में एक आरोपी
डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। थाना माहुलझिर अंतर्गत चाखला डेम में दो दिन पूर्व डूबे युवक का अब तक पता नहीं चल सका है। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि विवाद के बाद युवक डेम में डूबा था। पुलिस हर बिंदु पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, चाखला निवासी विनोद पिता बाबू सल्लाम (27) गुरुवार दोपहर 2 बजे करीब मछली पकडऩे डेम गया था। जो कि अब तक वापस नहीं लौटा। चाखला सरपंच पति मोहन धुर्वे ने पुलिस को बताया कि विनोद सल्लाम गुरूवार दोपहर मछली पकडऩे डेम गया था। यहां गांव के एक युवक से विवाद हुआ। टायर में बैठकर मछली पकड़ते समय हुए विवाद में वह पानी के अंदर गिर गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।
Created On :   25 Feb 2024 9:11 AM IST
Next Story