दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने अरविंद केजरीवाल को ललकार, कहा - 'मैंने गंगा में स्नान किया, क्या आप...'

- दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव
- दिल्ली में पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
- पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने है। इस दौरान राज्य में सियासी दलों जोर-शोर के साथ ताबड़तोड़ रैलियां और चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस क्रम में गुरुवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किराड़ी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि मैं और मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगी संगम में स्नान कर सकते हैं तो क्या आम आदमी पार्टी के लोग यमुना में स्नान कर सकते हैं?
आप झूठ बोलने की एटीएम मशीन - सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आप को झूठ बोलने वाली एटीएम मशीन बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में आप ने रोहिंग्या को बसाया। आप की बातों में अब दिल्ली के लोग नहीं आएंगे। अब लोग यूपी का विकास मॉडल देखना चाहते हैं। दिल्ली को अव्यवस्था और कूड़े का ढेर बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का कायाकल्प बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है।
सीएम योगी ने कहा कि नोएडा की सड़कें देखिए। दिल्ली की सड़कों पर गड्ढे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एनडीएमसी इलाके को छोड़ दें तो किसी भी महानगर से दिल्ली में पावर कट सबसे ज्यादा हैं। यूपी से तीन गुना ज्यादा दिल्ली में बिजली का पैसा लेते हैं लेकिन 24 घंटे बिजली नहीं देते।
अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज
इस दौरान उन्होंने कहा कि आप की पॉलिसी बांटो और राजनीति करो की है। आप पार्टी ने जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जैसे यूपी डबल इंजन की सरकार का लाभ प्राप्त कर रहा है। उसी तरह दिल्ली के अंदर भी भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता से लोकसभा चुनाव में अपना फैसला सुना चुकी है। इस विधानसभा चुनाव में भी जनता जनार्दन फैसला करने का मन बना चुकी है।
Created On :   23 Jan 2025 6:43 PM IST