चक्रवात 'दाना' का असर: सौ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 200 ट्रेनें रद्द, NDRF की 55 टीम तैनात, ओडिशा के मंदिर और म्यूजियम रहेंगे बंद

सौ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 200 ट्रेनें रद्द, NDRF की 55 टीम तैनात, ओडिशा के मंदिर और म्यूजियम रहेंगे बंद
  • चक्रवात तूफान को लेकर NDRF की 55 टीम तैनात
  • ओडिशा के मंदिर और म्यूजियम रहेंगे बंद
  • सौ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठने वाला चक्रवाती तूफान को लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा की सरकार ने अलर्ट जारी किया है। इस तूफान का असर आज रात में और 25 अक्टूबर को देखने को मिलेगा। 24 और 25 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही, इन दोनों राज्यों तूफान का भयावह असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा बिहार और झारखंड में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

चक्रवात दाना के चलते ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर और कोर्णाक का सूर्य मंदिर बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवात 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच भितरकनिका पार्क और धामरा पोर्ट के बीच ओडिशा के तट से टकरा सकता है।

कैसा रहेगा चक्रवात दावा का प्रभाव

मौसम विभाग के मुताबिक, दाना चक्रवात के दौरान हवा गति 100 से 110 किमी प्रति घंटा रहेगी। साथ ही, ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश होगी। बता दें कि, राज्य भारी बारिश के साथ रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। ओडिशा के सभी मंदिरों स्मारकों, मंदिरों और संग्रहालयों को भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

ओडिशा में भयंकर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के चलते यह तूफान गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह तक केंद्रीयपारा जिले में दस्तक दे सकता है। डीआईजी के मुताबिक, इस मामले में अब तक NDRF की करीब 55 टीम काम कर रही हैं।

राहत-बचाव की टीम अलर्ट पर

जिसमें झारखंड में 09, वेस्ट बंगाल में 17, ओडिशा में 20, आंध्र प्रदेश में 9 और छत्तीसगढ़ में एक टीम काम पर जुट गई है। चक्रवात प्रभावित इलाकों में 200 से ज्यादा ट्रैनों को रद्द कर दिया गया है। ओडिशा के 14 जिलों में स्कूल-कॉलेजों को भी अगले तीन दिनों तक बंद कर दिया गया है।

पश्चिम बंगाल में संभावित आपदा की आशंका के चलते प्रशासन ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना में सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन द्वारा माइक के जरिए सूचना दी जा रही है।

Created On :   23 Oct 2024 12:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story