फायरिंग: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में 2 लोगों की मौत कई घायल

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में 2 लोगों की मौत कई घायल
  • 30 जनवरी दोपहर में भड़की हिंसा
  • हिंसा में कई लोगों के घायल होने की खबर
  • कई घंटों तक चली हिंसा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर में बीते दिन 30 जनवरी को एक बार फिर हिंसा हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सूबे के इंफाल पश्चिम जिले के कौट्रुक गांव में यह गोलीबारी हुई। भड़की हिंसा में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। फायरिंग के दौरान मारे गए दोनों लोगों की पहचान 33 साल के नोंगथोम्बम माइकल और 25 साल के मीस्नाम खाबा के तौर पर हुई। दोनों के शव को शाम रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज में रखा गया। खबरों के मुताबिक हिंसा बीते दिन दोपहर के करीब ढ़ाई बजे हुई। जो कई घंटों तक चली। हिंसा में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

खबरों के मुताबिक एक महीने के भीतर मणिपुर में हुई विभिन्न हिंसाओं में कम से कम नौ लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में दो पुलिस कर्मी भी शामिल है। आपको बता दें पिछले साल 3 मई 2022 से शुरु हई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। करीब 9 महीनों में 180 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 3000 से अधिक घायल हो चुके हैं। हजारों लोग अपने अपने घर छोड़कर भाग गए है। सुरक्षा के नाम पर राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों के कम से कम 60,000 कर्मियों की तैनाती की गई है।

मणिपुर पुलिस ने जानकारी दी कि इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों की सीमा पर दो समुदायों के बीच विवाद हुआ।जिसमें फायरिंग भी हुई। हिंसा के बाद इम्फाल घाटी के कडांगबंद, कौट्रुक और कांगचुप गांवों से लोगों के जान बचाकर भागने की भी खबरें हैं।

Created On :   31 Jan 2024 4:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story