मौसम अपडेट: उत्तराखंड में बढ़ा तापमान, दिल्ली में आसमान रहेगा साफ, तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आज मौसम का हाल

- राजधानी में बारिश के बाद आसमान साफ
- उत्तराखंड में मौसम शुष्क
- तमिलनाडु के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद रविवार (3 मार्च) को आसमान साफ पहने वाला है। उत्तराखंड के तापमान में भी कल (2 मार्च, शनिवार) के मुकाबले बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं, अगर बात करें तमिलनाडु के मौसम की तो आईएमडी ने यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण तमुलनाडु में 6 मार्च तक बारिश की चेतावनी दी गई है। चलिए जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का मौसम?
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से हल्की बारिश देखने को मिल रही थी। लेकिन आज आसमान साफ रहेगा और तापमान में भी बढ़त दर्ज की जाएगी। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। वहीं, आने वाले दिनों में राज्य में तेज हवाएं चल सकती हैं जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड में शुक्रवार से काफी ज्यादा बर्फबारी हो रही थी। वहीं, अब मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार (2 मार्च) को राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तराखंड में आज का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। हालांकि, 3 मार्च को कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

तमिलनाडु में बरिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु के दस जिलों में बारिश हो सकती है। पूर्वी हवाओं के चलते भारी बारिश की आशंका है। इनमें तंजावुर, तिरुवरुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, कन्नियाकुमारी और तेनकासी का नाम शामिल है।

Created On :   2 March 2025 12:27 PM IST