मौसम अपडेट: एमपी के मौसम में दिख सकता है गजब का बदलाव, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान, शीतलहर का अलर्ट हुआ जारी, जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम

- एमपी के तापमान में आई गिरावट
- शीतलहर का अलर्ट किया गया जारी
- जानें अपने शहर के मौसम का हाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते मैदानी इलाकों के भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। एमपी में लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। इसके अलावा आने वाले तीन चार दिनों में शीतलहर भी चल सकती है। बात करें और राज्यों की तो, कई सारे राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है, जिस वजह से मैदानी इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। चलिए आपके शहर के मौसम के बारे में जानते हैं।
एमपी का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में लगातार ठंड में बढ़ोतरी हो रही है, साथ ही ठिठुरन बढ़ रही है। बीते कल की बात करें तो, करीब 16 शहरों में 11 डिग्री से भी कम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश में तीन दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर के अलावा कई अन्य स्थान में ठिठुरन बढ़ जाएगी।
दिल्ली में क्या है मौसम का हाल?
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में 4 से 5 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली में भी लोग कड़ाके की ठंड से परेशान नजर आ सकते हैं।
यूपी-बिहार में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक
यूपी-बिहार के तापमान में गिरावट दर्ज किया जा रहा है। साथ ही सुबह और शाम के समय भारी कोहरा भी देखने मिल रहा है। जिसके चलते विजिबिलिटी काफी ज्यादा लो हो गई है। ऐसे में लोगों से अनुरोध किया जा रहा है कि ड्राइविंग आराम से करें।
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी
मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी है। जिसके चलते उत्तर भारत कई सारे स्थानों पर ठंड में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है, साथ ही मौसम विभाग ने शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया है।
Created On :   10 Dec 2024 11:01 AM IST