फिर सवालों के घेरे में ममता सरकार!: बंगाल में लापता लड़की का शव मिलने से मचा कोहराम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन में की तोड़फोड़

बंगाल में लापता लड़की का शव मिलने से मचा कोहराम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन में की तोड़फोड़
  • पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में मिला लड़की शव
  • प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन में की तोड़फोड़
  • फिर सवालों के घेरे में ममता सरकार!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से एक हैरान कर देना वाला मामला सामना आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक लड़की घर से कोचिंग क्लास के लिए गई थी। लेकिन जब वह घर नहीं पहुंची तो उनके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करावाया। इस मामले को लेकर वहां के स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस चौकी में तोड़फोड़ भी की है।

इस मामले को लेकर बीजेपी ने दावा किया है कि यह मामला रेप और हत्या से जुड़ा है। बता दें कि हाल ही ममता सरकार आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस को लेकर विवादों में घिरी थी। ऐसे में अब बीजेपी ने एक बार फिर ममता सरकार को घेरा है।

लापता लड़की का मिला शव

घटना के बारे में पुलिस ने बताया है कि नाबालिग लड़की शुक्रवार (4 अक्टूबर 2024) को दक्षिण 24 परगना के महिषामारी में कोचिंग क्लास के लिए निकली थी। लेकिन वह घर वापस नहीं लौट पाई। जिसके बाद रात में लड़की के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई। अगले दिन शनिवार को सुबह उसका शव एक खेत में मिला, जिस पर चोटों के कई निशान थे।

इसके बाद मामले पर बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने बड़ा दावा किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि पश्चिम बंगाल में एक और चौंकाने वाली घटना में सामने आई है। कुलतली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कृपाखली इलाके में ट्यूशन से लौट रही 11 वर्षीय नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण कर उसके साथ क्रूरतापूर्वक बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

बीजेपी ने लगाए कई आरोप

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा, "ग्रामीणों को नदी के किनारे से उसका शव मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने कुलतली पुलिस स्टेशन पर हमला किया, क्योंकि उन्होंने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था। क्योंकि बलात्कारी (या बलात्कारी) जाहिर तौर पर मुस्लिम है और पश्चिम बंगाल पुलिस कार्रवाई करने में अनिच्छुक है, क्योंकि इससे गृह मंत्री ममता बनर्जी नाराज हो सकती हैं। दुर्गा पूजा के दौरान, जब पश्चिम बंगाल देवी शक्ति का उत्सव मनाता है, महिलाएं और लड़कियां असुरक्षित होती हैं। जब तक राज्य के मामलों की कमान संभालने वाली असुरी शक्तियों को नहीं हराया जाता, तब तक महिलाओं के खिलाफ अपराध बेरोकटोक जारी रहेंगे। बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ममता बनर्जी को जाना होगा।"

आरोपी गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन भी जारी

लड़की के पिता ने बताया कि जब उनकी बेटी क्लास के बाद घर नहीं पहुंची तो वे नजदीकी पुलिस स्टेशन में गए। वहीं, पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि हत्या करने वाले आरोपी (19 वर्षीय मुस्तकिन सरदार) को गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि लड़की के साथ रेप हुआ है। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की है।

Created On :   5 Oct 2024 8:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story