हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन के लिए शाम तक की डेडलाइन तय, आप ने दिया बड़ा अल्टीमेटम

आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन के लिए शाम तक की डेडलाइन तय, आप ने दिया बड़ा अल्टीमेटम
  • आप और कांग्रेस के गठबंधन के जवाब का आज आखिरी दिन
  • सभी 90 सीटों पर लड़ सकती है आप
  • नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट में सिर्फ तीन दिन बचे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं है। आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन अभी तक पक्का नहीं हुआ है। आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने सोमवार को कहा है कि अगर कांग्रेस 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उसके साथ गठबंधन करना चाहती है तो आज शाम तक बता दे। अगर कांग्रेस अपना जवाब देने में विफल होती है तो आप पार्टी आज शाम तक सभी 90 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

कांग्रेस को मिला अल्टीमेटम

सुशील गुप्ता ने पीटीआई वीडियो में कहा कि हरियाणा में आप का हर कार्यकर्ता सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। चुनाव के लिए गठबंधन से संबंधित कांग्रेस के जवाब के बारे में आप से पूछा तो उन्होंने कहा कि वो शाम तक 90 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर देंगे।

कहां आ रही है परेशानी?

पार्टी सूत्रों ने बताया है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनाव लड़ने वाली सीटों की संख्या को लेकर दोनों पार्टियों के बीच बात चीत रुकी हुई है। आप ने चुनावों में 10 सीटों की मांग की है। वहीं कांग्रेस 5 सीटों की पेशकश कर रही है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के जवाब का आप इंतजार कर रही है। लेकिन अब तक कोई जवाब सामने नहीं आया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 1 अक्टूबर की तारीख दी थी और नतीजों की तारीख 4 अक्टूबर थी। लेकिन अब 5 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।

बाकी हैं तीन दिन

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट में सिर्फ तीन दिन बचे हैं। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ लगातार बातचीत कर रही है। रविवार को आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा था कि दोनों दलों में गठबंधन बनाने की इच्छा और उम्मीद नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों दल 12 सितंबर से पहले फैसला करेंगे, जो नामांकन का आखिरी दिन है। अगर इससे हम सहमत नहीं होते हैं तो इसे छोड़ देंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 1 अक्टूबर की तारीख दी थी और नतीजों की तारीख 4 अक्टूबर थी। लेकिन अब 5 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।

Created On :   9 Sept 2024 9:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story