छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों की नक्सलियों पर सर्जिकल स्ट्राइक जारी, अब तक 8 को किया ढेर, बढ़ सकता है आंकड़ा

सुरक्षाबलों की नक्सलियों पर सर्जिकल स्ट्राइक जारी, अब तक 8 को किया ढेर, बढ़ सकता है आंकड़ा
  • नारायणपुर-अबूझमाड़ में चल रही मुठभेड़
  • अब तक 8 नक्सली हुए ढेर
  • बीते तीन दिन से सुरक्षाबल चला रही अभियान

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में महाराष्ट्र की सीमा से सटे नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक अब तक सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है। मरने वाले नक्सलियों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है। मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की भी खबर है।

संयुक्त अभियान चला रही चार जिलों की फोर्स

बता दें कि पिछले तीन दिनों से चल रहे इस एंटी नक्सल अभियान को राज्य के बस्तर संभाग में आने वाले चार जिले जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर की पुलिस चला रही है। इस संयुक्त अभियान में चारों जिलों से डीआजी और एसटीएफ के लगभग 14 सौ से ज्यादा जवान शामिल हैं।

दरअसल, एक मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी कि कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इस सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने नक्सलियों घेर रखा है। 14 जून को भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। आज सुबह से एक बार फिर मुठभेड़ होनी शुरू हो गई जो कि अभी तक जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने अब 8 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है, इसकी सही जानकारी शाम तक सामने आ सकती है।

इस साल 18 नक्सली हुई ढेर

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पुलिस और सुरक्षाबल संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। यही वजह है कि इस साल अभी तक 128 से नक्सली ढेर हो चुके हैं। इसके अलावा 503 नक्सलियों की गिरफ्तारी और 437 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। राज्य सरकार ने भी नक्सलियों को लेकर अपने इरादे पहले ही स्पष्ट कर दिये हैं। सरकार का कहना है कि यदि नक्सली गोली की भाषा में ही समझेंगे तो उन्हें उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।

Created On :   15 Jun 2024 7:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story