ईद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को दी ईद की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को दी ईद की शुभकामनाएं
  • मुस्लिम भाई लोग पूरे देशभर में ईद का त्योहार पूरी धूमधाम से मना रहे है
  • रमजान के पाक महीने के बाद ईद-उल-फितर मनाई जाती है
  • मुसलमानों के लिए विशेष खास होता है ईद का पर्व

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। रमजान के पाक महीने के बाद ईद-उल-फितर मनाई जाती है। इस्लाम धर्म में ईद-उल-फितर सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है, जिसे रमजान के पाक महीने के बाद मनाया जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान महीने में रोजे रखते हैं और इबादत करते हैं। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दे रहे हैं।

आज मुस्लिम भाई लोग पूरे देशभर में ईद का त्योहार पूरी धूमधाम से मना रहे है। ईद का यह पर्व मुसलमानों के लिए विशेष खास दिन है। देश में ईद का चांद रविवार को दिखाई दिया है, जिसके बाद सोमवार को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर 2025 के मौके पर नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम लोग जामा मस्जिद में इकठ्ठा हो रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि ये पर्व भाईचारे, सहयोग और करुणा की भावना को मजबूत करता है। राष्ट्रपति ने कहा कि रमजान के दौरान रोजे रखने और इबादत करने के बाद ये पर्व सामाजिक बंधन को बढ़ावा देता है और हमें एक शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ये अवसर हमें दान, सहानुभूति और मानवता की भावना को और प्रोत्साहित करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे उम्मीद जताई कि ये त्योहार सबके जीवन में शांति, तरक्की और खुशियां लाए।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी ईद-उल-फितर के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। धनखड़ ने कहा कि ये त्योहार हमारी सांस्कृतिक विविधता और एकता की शक्ति को दर्शाता है। ईद केवल एक धार्मिक उत्सव ही नहीं बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक भी है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि ये पर्व हमें एकता, करुणा और पारस्परिक सम्मान की भावना को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से सद्भाव और एकता को बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि ये त्योहार हमें एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने का संकल्प लेने का अवसर देता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-फितर के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने संदेश में लिखा 'ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं. ये त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को और मजबूत करे. आपकी सभी कोशिशों में खुशी और सफलता मिले. ईद मुबारक!'

Created On :   31 March 2025 9:23 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story