इंडियाज गॉट लेटेंट केस: रणवीर इलाहाबादिया जांच एजेंसियों के संपर्क से बाहर, मुंबई और गुवाहाटी पुलिस ने दी जानकारी

रणवीर इलाहाबादिया जांच एजेंसियों के संपर्क से बाहर, मुंबई और गुवाहाटी पुलिस ने दी जानकारी
  • रणवीर इलाहाबादिया जांच एजेंसियों के संपर्क से बाहर
  • मुंबई और गुवाहाटी पुलिस ने दी जानकारी
  • इंडियाज गॉट लेटेंट केस पर सियासत भी है तेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी पर जांच जारी है। मुंबई और गुवाहाटी पुलिस लगातार रणवीर इलाहाबादिया की तालाश कर रहे हैं। लेकिन अभी भी रणवीर इलाबादिया पुलिस की संपर्क से बाहर है। इस बीच मुंबई और गुवाहाटी पुलिस ने जानकारी दी है कि रणवीर इलाहाबादिया लगातार जांच एजेंसियों के संपर्क से बाहर है। रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज है।

गिरफ्त से बाहर रणवीर इलाहाबादिया

मुंबई और गुवाहाटी पुलिस ने जानकारी दी है कि रणवीर इलाहाबादिया लगातार जांच एजेंसियों के संपर्क से बाहर है। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट और गुवाहाटी पुलिस ने रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, और पुलिस मामले की जांच भी कर रही है, लेकिन रणवीर ने अभी तक एजेंसियों से संपर्क नहीं किया है।

मुंबई और गुवाहाटी पुलिस ने कहा है कि महाराष्ट्र साइबर और गुवाहाटी पुलिस के अलावा जयपुर पुलिस ने भी रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन वह अभी तक उनसे भी संपर्क में नहीं आया है। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने रणवीर को 24 तारीख को पेश होने का आदेश दिया है।

कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में अश्लील टिप्पणी से जुड़े विवाद को लेकर रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना की मुश्किलें बरकरार है। इलाहाबादिया को दो समन भेजे जा चुके हैं। लेकिन फिर उसकी कोई खबर नहीं है। उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। वहीं समय रैना इस समय विदेश में हैं। और महाराष्ट्र साइबर सेल इस मामले की जांच कर रही है।अब इस मामले समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना बयान दर्ज करने का अनुरोध किया है। लेकिन महाराष्ट्र साइबर सेल ने इससे इनकार कर दिया है।

महाराष्ट्र साइबर सेल ने किया इनकार

जानकारी के अनुसार, समय रैना अभी देश से बाहर हैं और इसलिए उन्होंने यह अनुरोध किया है कि वे अपना बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज कराना की अपील की। हालांकि, महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन्हें किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से अपना बयान दर्ज कराना होगा। उन्हें कल यानी 18 फरवरी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।

Created On :   17 Feb 2025 11:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story