ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट: राजनाथ सिंह ने 'इन्वेस्ट कर्नाटक 2025' कार्यक्रम में की शिरकत, जानिए क्या कहा
![राजनाथ सिंह ने इन्वेस्ट कर्नाटक 2025 कार्यक्रम में की शिरकत, जानिए क्या कहा राजनाथ सिंह ने इन्वेस्ट कर्नाटक 2025 कार्यक्रम में की शिरकत, जानिए क्या कहा](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/11/1402582-oekovekovkeve.webp)
- राजनाथ सिंह ने 'इन्वेस्ट कर्नाटक 2025' में की शिरकत
- ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट को राजनाथ सिंह ने दिया बढ़ावा
- कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने रखी अपनी बात
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 'इन्वेस्ट कर्नाटक 2025' के शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब आप कर्नाटक में निवेश करते हैं, तो आप केवल एक राज्य में निवेश नहीं कर रहे होते हैं, बल्कि आप भारत के विशाल संसाधनों और विशाल प्रतिभा पूल की सामूहिक शक्ति का दोहन कर रहे होते हैं।
जानिए रक्षा मंत्री ने क्या कहा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 'इन्वेस्ट कर्नाटक 2025' कार्यक्रम में कहा- जब आप कर्नाटक में निवेश करते हैं, तो आप केवल कर्नाटक के संसाधनों तक ही पहुंच नहीं बना पाते हैं, बल्कि आपके पास पूरे देश की ताकत होती है, जो कर्नाटक के साथ खड़ी होती है।
'भारत का आर्थिक पारिस्थितिकी तंत्र गहराई से एकीकृत है'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत का आर्थिक पारिस्थितिकी तंत्र गहराई से एकीकृत है, जिसका अर्थ है कि यहां निवेश करने से आपको देश के विशाल और विविध संसाधनों तक पहुंच मिलती है। जब आप कर्नाटक में निवेश करते हैं, तो आप केवल एक राज्य में निवेश नहीं कर रहे होते हैं, बल्कि आप भारत के विशाल संसाधनों और विशाल प्रतिभा पूल की सामूहिक शक्ति का दोहन कर रहे होते हैं।
स्टार्टअप्स को सम्मानित किया जाएगा
इस बार इन्वेस्ट कर्नाटक 2025 में विभिन्न श्रेणियों में उद्योगों, छोटे और मध्यम उद्यमों (एसएमई) और नवाचार करने वाले स्टार्टअप्स को सम्मानित किया जाएगा। 12 फरवरी को इन्वेस्ट कर्नाटक अवार्ड्स में 14 बेहतरीन उद्योगों को सम्मानित किया जाएगा। सनराइज सेक्टर अवार्ड्स को एयरोस्पेस और डिफेंस, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), बायोटेक और लाइफ साइंसेज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली कंपनियों को दिया जाएगा।
13 फरवरी को एसएमई अवार्ड्स के तहत 35 छोटे और मध्यम उद्योगों (एसएमई) को नवाचार और रोजगार सृजन में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, सबसे बड़ा एकमुश्त निवेश और वैश्विक अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) में अग्रणी कंपनियों को भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। वेंचराइज स्टार्टअप अवार्ड्स के तहत कुल ₹2.5 करोड़ के पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें पहले स्थान को ₹41 लाख, दूसरे स्थान को ₹25 लाख और तीसरे स्थान को ₹16.5 लाख मिलेंगे।
Created On :   11 Feb 2025 10:03 PM IST