बड़ा एक्शन: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्रेनेड अटैक में मुख्य आरोपी एनकाउंटर में हुआ घायल

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्रेनेड अटैक में मुख्य आरोपी एनकाउंटर में हुआ घायल

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब पुलिस ने ग्रेनेड अटैक को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में चोटिल कर दिया है। इसके अलावा जैंतीपुर और रायमल ग्रेनेड ब्लास्ट केस में शामिल मुख्य आरोपी मोहित समेत अन्य दो साथियों को बटाला पुलिस ने घेरा। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

    पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन

    इसके बाद मोहित को बटाला पुलिस मोहित को रिकवरी के लिए लेकर गई थी। इस जगह से मोहित और जवाबी फायरिंग में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी भी फायरिंग में चोटिल हुआ था।

    इस घटना के बारे में बताते हुए पंजाब पुलिस ने कहा, "ऑपरेशन में मुख्य आरोपी मोहित और विशाल को गिरफ्तार किया गया। हथियार बरामदगी के लिए ले जाते समय मोहित ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

    जानें पूरा मामला

    इसके अलावा ग्रेनेड अटैक में दो अन्य आरोपी भी शामिल है। पंजाब पुलिस उनकी तालाश कर रही है। बता दें, इस साल के जनवरी में कांग्रेस नेता अमनदीप के अमृतसर के जैंतीपुर स्थित घर पर ग्रेनेड से हमला हुआ था। जबकि, 7 फरवरी को गुरदासपुर में रायमल गांव में पंजाब पुलिस कांस्टेबल के रिश्तेदार के घर के बाहर हुआ ग्रेनेड अटैक हुआ था।

    Created On :   27 Feb 2025 10:56 PM IST

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story