एकनाथ शिंदे पर विवादित गाना मामला: कुणाल कामरा के घर पहुंची पुलिस, कॉमेडियन ने कसा तंज, कहा- 'समय बर्बाद कर रही है मुंबई पुलिस'

कुणाल कामरा के घर पहुंची पुलिस, कॉमेडियन ने कसा तंज, कहा- समय बर्बाद कर रही है मुंबई पुलिस
  • कुणाल कामरा के घर पहुंची पुलिस
  • कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कसा तंज
  • कहा- 'समय बर्बाद कर रही है मुंबई पुलिस'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर विवादित टिप्पणी मामले में स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सोमवार को मुंबई पुलिस के कई अधिकारी कुणाल कामरा के घर पहुंचे। जिस पर कमारा ने प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने कहा है कि जिस जगह वे 10 साल से नहीं रहे हैं, वहां जाना समय और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी है। उन्होंने एक्स पर कहा- ऐसे पते पर जाना जहां मैं पिछले 10 साल से नहीं रह रहा हूं, आपके समय और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी है।

जानें पूरा मामला

खार के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे को लेकर विवादित गाना गाया था। जिसके बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कामरा के शो वाले क्लब और होटल में तोड़फोड़ की। शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर खार पुलिस ने कामरा के खिलाफ शिकायत दर्ज की। अब मुंबई पुलिस ने कामरा को दो बार इस पूरे मामले को लेकर तलब किया है।

गौरतलब है कि, बीते शुक्रवार को मद्रास हाई कोर्ट ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को अंतरिम अग्रिम जमानत दी थी। अदालत ने कामरा को तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के वनूर में न्यायिक मजिस्ट्रेट की संतुष्टि के लिए बांड भरना होगा। जस्टिस सुंदर मोहन ने खार पुलिस को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई 7 अप्रैल के लिए तय कर दी है। कामरा ने दलील दी थी कि वह 2021 में मुंबई से तमिलनाडु चले आए थे। तब से वह सामान्य रूप से से इसी राज्य के निवासी हैं। उन्हें मुंबई पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने का डर है।

Created On :   31 March 2025 9:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story