पोखरण परमाणु परीक्षण: परमाणु वैज्ञानिक आर. चिदंबरम का मुंबई में आज निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

परमाणु वैज्ञानिक आर. चिदंबरम का मुंबई में आज निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
  • पोखरण परमाणु परीक्षण में निभाई अहम भूमिका
  • 88 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
  • भारत के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख वास्तुकारों में से एक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पोखरण परमाणु परीक्षण में अहम भूमिका निभाने परमाणु वैज्ञानिक एवं केन्द्र सरकार के पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. राजगोपाल चिदंबरम का 88 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया है। उनका निधन मुंबई के जसलोक अस्पताल में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. चिदंबरम ने जसलोक अस्पताल में तड़के 3 बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा डॉ. राजगोपाल चिदंबरम के निधन से बहुत दुख हुआ। वे भारत के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख वास्तुकारों में से एक थे और उन्होंने भारत की वैज्ञानिक और सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें पूरा देश कृतज्ञता के साथ याद करेगा और उनके प्रयास आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे।

भारत के परमाणु कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. चिदंबरम का जन्म 11 नवंबर, 1936 को चेन्नई में हुआ था। उन्होंने 1975 में पोखरण-1 और 1998 में पोखरण-2 के परमाणु परीक्षणों में अग्रणी भूमिका निभाई थी। वो केन्द्र सरकार के चीफ वैज्ञानिक सलाहकार (2001-2018), भाभा परमाणु रिसर्च सेंटर डायरेक्टर (1990-1993), परमाणु ऊर्जा आयोग के चैयरमेन और भारत सरकार के सचिव, डीएई (1993-2000) समेत कई प्रतिष्ठित पदों पर अपनी सेवायें दीं। वो 1975 और 1999 में पद्म श्री और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने वैज्ञानिक डॉ चिदंबरम के निधन पर दु:ख व्यक्त किया। सीएम नायडू ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा ृभारत के परमाणु ऊर्जा आयोग का नेतृत्व करने वाले और हथियारों के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले प्रख्यात परमाणु वैज्ञानिक राजगोपाल चिदंबरम के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। दो परमाणु परीक्षणों में चिदंबरम की भूमिका यादगार थी, मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

Created On :   4 Jan 2025 7:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story