पाकिस्तान: पाक सेना ने दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में 6 आतंकवादियों को किया ढेर

- पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने दी जानकारी
- सूचना मिलने पर कलात जिले में चला तलाशी अभियान
- कई आम नागरिकों की हत्या में शामिल थे आतंकी
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में 6 आतंकवादियों को मार गिराया। पाक सेना ने दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में आतंकियों के खिलाफ एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि पाक सेना ने इस कार्रवाई को अंजाम खुफिया सूचना पर लिया है। पाक सेना ने इसकी जानकारी दी।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि सुरक्षा बलों ने प्रांत के कलात जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया।
सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। दोनों तरफ से हुई भीषण गोलीबारी में 6 आतंकियों की मौत हो गई। आईएसपीआर ने इसकी जानकारी दी। आईएसपीआर ने आगे बताया कि मारे गए आतंकवादी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के खिलाफ हमलों और निर्दोष नागरिकों की लक्षित हत्याओं में सक्रिय रूप से शामिल थे।
Created On :   30 March 2025 3:13 PM IST