बृजभूषण सिंह पर बड़ी कार्रवाई, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मांगा 24 घंटे के अंदर इस्तीफा, खिलाड़ियों के समर्थन में उतरी हरियाणा की खाप पंचायतें

- धरना-प्रदर्शन
डिजिटल डेस्क, दिल्ली। जंतर मंतर पर WFI के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों की समस्या का समाधान करने के लिए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें अपने सरकारी आवास पर डिनर के लिए बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक, अब खेल मंत्रालय की तरफ से बृजभूषण सिंह को WFI के अध्यक्ष पद से 1 दिन के भीतर इस्तीफा देने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि मंत्रालय की तरफ से फोन करके उन्हें निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले अनुराग ठाकुर ने कहा है कि खिलाड़ियों से बात करके उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। खेल मंत्री के घर बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, रवि दहिया, दीपक पूनिया, बबीता फोगाट सहित कई पहलवान 4 गाड़ियों से पहुंचे थे।
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए जाने पर बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और अन्य रेसलर्स धरने पर बैठे है। सलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के खिलाफ जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध का आज दूसरा दिन है।
भारतीय पहलवानों का भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन अब खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा, "जो आरोप लगे हैं वो गंभीर हैं। खेल मंत्रालय ने आरोपों पर संज्ञान लेते हुए डब्ल्यूएफआई को नोटिस भेजकर 72 घंटे में जवाब मांगा है। आगामी शिविर भी तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। मैं दिल्ली जा रहा हूं और पहलवानों से मिलूंगा।"
Taking cognisance of the allegations, the Sports Ministry sent a notice to WFI and sought a reply within 72 hours. The upcoming camp has also been postponed with immediate effect. I am going to Delhi and will meet the wrestlers: Union Sports Minister Anurag Thakur, in Chandigarh pic.twitter.com/QNGvdg98xz
— ANI (@ANI) January 19, 2023
भारतीय पहलवानों का भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन अभी तक जारी है। धीरे-धीरे करके देश भर के लोग अपने खिलाड़ियों के समर्थन में उतर रहे हैं। अब भारतीय पहलवानों की जन्मभूमि मानी जाने वाली हरियाणा की खाप पंचायतें भी अपने खिलाड़ियों के साथ खड़ी हो चुकी है। खापों ने सरकार से सीधे कहा कि, डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो और उन्हें बर्खास्त किया जाए। खाप पंचायतों ने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होने का भी फैसला लिया है।
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाकर प्रदर्शन में बैठी भारतीय पहलवान व ओलंपियन विनेश फोगाट ने रोते हुए कहा, "हमें जान का भी खतरा है, हमने पुलिस का प्रोटेक्शन भी नहीं ली है। जब शोषण होता है तो एक कमरे में होता है वहां कैमरे नहीं लगाए जाते हैं। वे लड़कियां भी हमारे साथ हैं जो इसे साबित कर सकती हैं।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2023
दो दिनों से प्रदर्शन पर बैठने के बावजूद कोई फैसला ना आने पर बजरंग पुनिया ने कहा, "हम चाहते हैं कि फेडरेशन को बंद किया जाए क्योंकि फेडरेशन में वे अपने ही लोगों को बिठाएंगे। अगर इसका समाधान जल्दी नहीं निकला तो हम कानून का भी सहारा लेंगे।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2023
भारतीय पहलवानों द्वारा किए जा रहे इस प्रदर्शन को हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर का समर्थन मिला है। मुख्यमंत्री खट्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "हमारी महिला एथलीटों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है और हम इसे गंभीरता से लेते हैं। हम उनका मनोबल कम नहीं होने देंगे। एथलीटों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से लिया जाएगा।
The safety of our women athletes is very important and we take it seriously. We will not let their morale down. All the issues raised by the athletes will be taken seriously: Haryana CM ML Khattar on wrestlers' protest against WFI pic.twitter.com/9RkghxtS2Q
— ANI (@ANI) January 19, 2023
मेरी दिल्ली पुलिस और खेल मंत्रालय से सवाल है-FIR क्यों नहीं हुई और WFI अध्यक्ष को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया, उनसे इस्तीफा क्यों नहीं लिया,जांच क्यों नहीं शुरू हुई,खेल मंत्री या उनके प्रतिनिधि खिलाड़ियों से मिलने क्यों नहीं आए और मामले की जांच कौन करेगा?: DCW चीफ स्वाति मालीवाल pic.twitter.com/5UkM0QbP95
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2023
राजस्थान राज्य खेल परिषद अध्यक्ष व कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में जयपुर में धरने पर बैठीं। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री से अपील है कि वह उन रेसलरों को न्याय दिलाएं। हमारी बेटियों का शोषण हो रहा हो और ऐसे ऊंचे स्तर पर किया जा रहा है और हम मेडल लाने की बात करते हैं। जब लड़कियों का शोषण होगा तो देश में मेडल कैसे आएंगे? एक महिला और एथलीट होने के नाते मैं चिंतित हूं कि उनके साथ क्या होगा।
हमारी बेटियों का शोषण हो रहा हो और ऐसे ऊंचे स्तर पर किया जा रहा है और हम मेडल लाने की बात करते हैं। जब लड़कियों का शोषण होगा तो देश में मेडल कैसे आएंगे? एक महिला और एथलीट होने के नाते मैं चिंतित हूं कि उनके साथ क्या होगा: राजस्थान राज्य खेल परिषद अध्यक्ष कृष्णा पूनिया, जयपुर pic.twitter.com/d34MNudgwl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2023
राजस्थान: राजस्थान राज्य खेल परिषद अध्यक्ष व कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के ख़िलाफ़ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में जयपुर में धरने पर बैठीं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2023
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री से अपील है कि वह उन रेसलरों को न्याय दिलाएं।" pic.twitter.com/shXsPG7rm3
पहलवान विनेश फोगट ने मीडिया से कहा हरियाणा में जो नया कुश्ती संघ बनाया है उसमें भी बृजभूषण शरण सिंह (WFI के अध्यक्ष) जैसे लोग हैं।
हमारे पास इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। कल से जब प्रदर्शन शुरू हुआ है तब से जानकारी मिली है। अगर हमारे पास कोई विषय आएगा तब हम उस पर संज्ञान लेंगे। हम खेल विभाग में खिलाड़ियों की सुरक्षा पर विचार कर जो भी आवश्यकता होगी वह पूरा करेंगे: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर https://t.co/02Dz1CWqcn pic.twitter.com/sa1XOjPpsT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2023
हरियाणा में जो नया कुश्ती संघ बनाया है उसमें भी बृजभूषण शरण सिंह (WFI के अध्यक्ष) जैसे लोग हैं: पहलवान विनेश फोगट pic.twitter.com/J9jLCbyVqE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2023
धरना-प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के पास CPM नेता वृंदा करात पहुंची, पहलवान बजरंग पूनिया ने उनको मंच से नीचे जाने के लिए कहते हुए कहा, "आप से अनुरोध है कि आप नीचे आ जाइए। माइक किसी को नहीं मिलेगा। आप से अनुरोध है कि इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाएं
#WATCH धरना-प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के पास CPM नेता वृंदा करात पहुंची।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2023
पहलवान बजरंग पूनिया ने उनको मंच से नीचे जाने के लिए कहते हुए कहा, "आप से अनुरोध है कि आप नीचे आ जाइए। माइक किसी को नहीं मिलेगा। आप से अनुरोध है कि इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाएं।" pic.twitter.com/OFlEAhZoKw
चैंपियन पहलवान और भाजपा नेत्री बबीता फोगट ने प्रदर्शन के मौके पर जाकर कहा कि मेरी कोशिश है कि मैं आज ही समाधान करवा दूं। ये कोई छोटी चीज़ नहीं है, धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है। मैं भरोसा दिलाती हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। बबीता फोगाट सरकार की तरफ से आईं हैं और हमने भी अपनी बात उनके सामने रखी है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि वो हमारे साथ हैं और हमारी मांगें पूरी करवाएंगी। हमारा धरना तब तक जारी रहेगा जब तक कोई क्लैरिटी नहीं आ जाती।
मेरी कोशिश है कि मैं आज ही समाधान करवा दूं। ये कोई छोटी चीज़ नहीं है, धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है। मैं भरोसा दिलाती हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी: चैंपियन पहलवान और भाजपा नेत्री बबीता फोगट pic.twitter.com/R0AAkTEIvU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2023
बबीता फोगाट सरकार की तरफ से आईं हैं और हमने भी अपनी बात उनके सामने रखी है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि वो हमारे साथ हैं और हमारी मांगें पूरी करवाएंगी। हमारा धरना तब तक जारी रहेगा जब तक कोई क्लैरिटी नहीं आ जाती: साक्षी मलिक pic.twitter.com/1ttjx0lQQf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2023
कई खिलाडियों और कांग्रेस नेताएं पहलवानों के प्रदर्शन के समर्थन में आए। CPI सांसद बिनॉय विश्वम पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जंतर मंतर पहुंचे। उन्होंने कहा,"मैं एक सांसद के रूप में सरकार से अनुरोध करूंगा कि न्याय हो। इनकी बातें अनसुनि नहीं की जानी चाहिए। मैं यहां राजनीतिक विचार थोपने नहीं आया, एक भारतीय के रूप में आया हूं।
दिल्ली: CPI सांसद बिनॉय विश्वम पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जंतर मंतर पहुंचे।
उन्होंने कहा,"मैं एक सांसद के रूप में सरकार से अनुरोध करूंगा कि न्याय हो। इनकी बातें अनसुनि नहीं की जानी चाहिए। मैं यहां राजनीतिक विचार थोपने नहीं आया, एक भारतीय के रूप में आया हूं।" pic.twitter.com/fZc598eZ0i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2023
दिल्ली: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के आवास पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा बढ़ाई गई।
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के ख़िलाफ़ जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध का आज दूसरा दिन है। pic.twitter.com/AdEw1Rkj6L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2023
दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ यौन शोषण के आरोप लगाए जाने पर बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और अन्य रेसलर जंतर-मंतर धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे। pic.twitter.com/1PPrVpyXFz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2023
भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरना-प्रदर्शन पर कोच सुरेंदर ने मीडिया से कहा इतने बड़े-बड़े खिलाड़ी उतरकर आए हैं, एक खिलाड़ी गलत हो सकता है इतने खिलाड़ी गलत नहीं हो सकते। जितना अत्याचार अब सुना है उतना कभी नहीं सुना।
इतने बड़े-बड़े खिलाड़ी उतरकर आए हैं, एक खिलाड़ी गलत हो सकता है इतने खिलाड़ी गलत नहीं हो सकते। जितना अत्याचार अब सुना है उतना कभी नहीं सुना: भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरना-प्रदर्शन पर कोच सुरेंदर pic.twitter.com/S7eDSYPhrk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2023
कोच प्रदीप दहिया ने कहा इतने बड़े खिलाड़ी अगर बोल रहे हैं तो कुछ तो सच्चाई होगी। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी को सज़ा भी मिलनी चाहिए। विनेश एक बड़ी महिला खिलाड़ी हैं और अगर वो आरोप लगा रही हैं तो इसका मतलब है उनके साथ कुछ तो हुआ होगा।
इतने बड़े खिलाड़ी अगर बोल रहे हैं तो कुछ तो सच्चाई होगी। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी को सज़ा भी मिलनी चाहिए। विनेश एक बड़ी महिला खिलाड़ी हैं और अगर वो आरोप लगा रही हैं तो इसका मतलब है उनके साथ कुछ तो हुआ होगा: कोच प्रदीप दहिया pic.twitter.com/ej3q5gicyM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2023
Created On :   19 Jan 2023 12:39 PM IST