उत्तरकाशी हिमस्खलन : 5 और शव निकाले गए

- अचानक हिमस्खलन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा चोटी के पास हुए हिमस्खलन में मारे गए पांच और लोगों के शव सोमवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के मातली बेस में लाए गए हैं। अब तक कुल 26 शव निकालकर लाए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि कुल 27 लोगों की इस हादसे में मौत हुई है।
आईटीबीपी ने बताया कि उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन में 5 और शव सोमवार को निकाले गए हैं। अब तक कुल 26 शवों को निकाल लिया गया है। वहीं 1 शव को लाना बाकी है। बताया जा रहा है कि 2 लोग अभी भी लापता हैं, जिन्हें खोजने के लिए राहत और खोज कार्य किया जा रहा है। इसमें आईटीबीपी, आर्मी समेत कई एजेंसियां लगी हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है, ऐसे में खराब मौसम के चलते शवों को निकालने और लापता लोगों की खोजबीन करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। राहत काम में हेलिकॉप्टरों और स्पेशल बचाव दल की मदद भी ली जा रही है।
गौरतलब है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, एनआईएम उत्तरकाशी के भुक्की के पास चल रहे बेसिक और एडवांस कोर्स के बच्चे 4 अक्टूबर को पर्वतारोहण की ट्रेंनिंग के लिए द्रोपदी के डांडा पहुंचे थे। जहां अचानक हिमस्खलन आने से 29 बच्चे लापता हो गए थे।
आईएएनएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Created On :   10 Oct 2022 2:00 PM IST