लद्दाख के साथ कश्मीर घाटी को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात हुआ बहाल

- आज सुबह किया गया यातायात बहाल- पुलिस
- जोजिला के पास साप्ताहिक रखरखाव के लिए बंद था यातायात
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख के साथ कश्मीर घाटी को जोड़ने वाले एक मात्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को यातायात बहाल हो गया। यातायात पुलिस अधिकारी ने आज सुबह यूनीवार्ता को बताया कि जोजिला के पास साप्ताहिक रखरखाव एवं मरम्मत के लिए शुक्रवार को दोनों ओर से यातायात बंद कर दिया गया था जिसे आज सुबह यातायात के लिए दोनों ओर से खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के वाहनों को सुबह छह बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक चलने की अनुमति दी गयी है। बाद में लद्दाख के वाहनों को सोनमर्ग से चलने की अनुमति दी गयी है।
दोनों केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सर्दी के महीनों में भारी हिमपात और हिमस्खलन के दौरान इस राजमार्ग को बंद कर दिया था और बीकन प्रशासन को जोजिला के क्षेत्र एवं राजमार्ग को साप्ताहिक रखरखाव और मरम्मत की अनुमति देने पर हर शुक्रवार को राजमार्ग में वाहनों की आवाजाही को बंद करने की सहमति बनी, ताकि बिना किसी परेशानी के राजमार्ग की मरम्मत की जा सके।
(वार्ता)
Created On :   25 Sept 2021 5:13 PM IST