राजस्थान के अजमेर में टावर झूला धड़ाम से नीचे गिरा, कई घायल, पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

- लापरवाही और झूला हादसा
डिजिटल डेस्क, अजमेर। राजस्थान के अजमेर में केबल के टूटने से एक टावर झूला अचनाक नीचे गिर गया। झूला टूटकर नीचे गिर गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
#WATCH राजस्थान: अजमेर में केबल टूटने से एक टावर झूला अचानक नीचे गिरा। कुछ लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। pic.twitter.com/APcZu112mi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2023
पूरे मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अजमेर का कहना है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुंदन नगर इलाके में केबल टूटने से एक झूले के नीचे गिरने के दौरान 11 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुंदन नगर इलाके में केबल टूटने से एक झूले के नीचे गिरने के दौरान 11 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर है: सुशील कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अजमेर pic.twitter.com/sDK5EoGVhJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2023
इससे पहले भी कई स्थानों पर झूले हादसे हो चुके हैं, पर जिम्मेदार लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आते। और जांच के नाम पर टालमटोल होती रहती हैं, और फाइल अंदर तहखाने मे कैद में हो जाती है।
दिल्ली के शाहदरा जिले में आनंद विहार थाना क्षेत्र के एक स्कूल में दीवाली मेले में लगा झूला गिर गया, जिसके कारण 14 लोग घायल हुए थे।
हरियाणा के रेवाड़ी स्थित हुडा ग्राउंड में लगे मेले में एक आसमानी झूला चलते-चलते अचानक टूट गया। इसमें करीब 50 फीट ऊंचाई से एक ट्रॉली टूटकर नीचे आ गिरी जिसमें तीन लोग सवार थे, तीनों ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मेले में दहशत का माहौल हो गया और मेले में भगदड़ मच गई। वो गनीमत ये रही कि ऊपर से गिरी ट्रॉली किसी अन्य ट्रॉली से ना टकराई ना ही नीचे खड़े लोगों के ऊपर गिरी। जिससे बड़ा हादसे होने से बच गया।
पिछले साल चंडीगढ़ से सटे पंजाब के मोहाली में झूला टूटने का बड़ा हादसा हुआ था। मोहाली के फेज 8 स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित मेले में करीब 50 से 60 फीट ऊंचाई से एक टावर झूला चलते हुए अचानक जमीन पर आ गिरा, झूला इतनी तेजी से नीचे गिरा कि पलभर में ही जमींदोज हो गया। जब ये झूला नीचे गिरा तब इसमें करीब तीस लोग मौजूद थे। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को सिर, गर्दन, पीठ, कमर, पेट और नाक आदि पर गंभीर चोटें आई थीं।
2023 के ग्वालियर मेले में कई झूले ऐसे थे, जिसमें लोगों के बैठने वाले वॉक्स में चटकनी नहीं लगी थी, भास्कर हिंदी के पास नाव वाले झूले की कुछ इमेज हैं,जिनमें आप साफ तौर पर देख सकते है, कैसे झूले वाले लोगों के जीवन से खिलवाड़ करते हैं। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से झूला झूलने से पहले सभी पहलुओं को जांच परख लें।
Created On :   22 March 2023 10:35 AM IST