राजस्थान में बड़ा हादसा, कच्ची दीवार को पक्का कर रहे मजदूरों पर ही गिरी दीवार, कई मजदूर दबे, अब तक 2 की मौत

डिजिटल डेस्क, राजस्थान। राजस्थान के पाली जिले में ये बड़ा हादसा हुआ है। जहां कुछ मजदूर एक घर की कच्ची दीवार को पक्का करने का काम कर रहे थे। लेकिन पुरान जर्जर दीवार उन्हीं पर आ गिरी। जिसके बाद मलबे में तकरीबन आठ मजदूर दब गए। जब तक दीवार के मलबे को हटाया गया तब तक दो मजदूरों की मौत हो चुकी थी। चार मजदूर बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भी भर्ती किए गए हैं। जो दीवार अचानक गिरी उसकी ऊंचाई कम से कम बीस फीट थी। दीवार बहुत तेज आवाज के साथ गिरी। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तेजी से दीवार का मलबा हटाना शुरू किया। लेकिन तब तक दो मजदूरों की जान जा चुकी थी। मरने वालों एक महिला मजदूर और पुरुष शामिल है।
16 जून से गूगल बंद कर देगा अपनी ये मैसेजिंग सर्विस, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस्तेमाल?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गूगल ने अपनी एक मैसेजिंग सर्विस से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। गूगल जल्द ही अपनी इस मैसेजिंग सर्विस को बंद करने का विचार कर रहा है। ये मैसेजिंग सर्विस है गूगल टॉक हैंगआउट, जिसे बंद करने का ऐलान गूगल ने कर दिया है। एंड्रॉयड पुलिस रिपोर्ट ने ये जानकारी साझा की है। आपको बता दें गूगल ने ये सर्विस साल 2005 में शुरू की थी। इससे पहले जी टॉक चल रहा था। जिसके ठप होने के बाद गूगल ने यूजर्स को हैंगआउट पर शिफ्ट होने की सलाह दी थी। अब इसे भी बंद करने की पूरी तैयारी हो चुकी है।
गूगल टॉक के सपोर्ट पेज पर गूगल ने ये ऐलान कर दिया है कि गूगल टॉक अब थर्ड पार्टी ऐप्स को सपोर्ट नहीं करेगा। सोलह जून के बाद जो भी इन सर्विसेज में साइन इन की कोशिश करेगा उसे एरर का मैसेज नजर आएगा।
ये सर्विस भी होंगी बंद
गूगल हैंगआउट के अलावा माइक्रोसॉफ्ट का वेब ब्राउजर इंटरनेट एक्सप्लोरर आज ही यानि कि 15 जून से ही बंद हो रहा है। ये ब्राउजर 27 साल पहले 1995 में शुरू हुआ था जिसे विंडज 95 के साथ इस्तेमाल किया जाता था।
Created On :   15 Jun 2022 12:53 PM IST