असम में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार..50,836 लोग अब भी प्रभावित

- सामग्री उपलब्ध कराने के लिए 10 राहत वितरण केंद्र खोले गए
डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम में पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है, जबकि तीन जिलों- धेमाजी, डिब्रूगढ़, लखीमपुर में 50,836 लोग अब भी प्रभावित हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ का पानी अभी भी सात जिलों- दरांग, धेमाजी, गोलाघाट, जोरहाट, लखीमपुर, माजुली और नगांव में फैला हुआ है। जिससे 3782.18 हेक्टेयर फसल पानी में डूबी हुई है। 11,484 बच्चों समेत बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए 10 राहत वितरण केंद्र खोले गए हैं।
बाढ़ ने 4,700 पोल्ट्री पक्षियों सहित लगभग 14,000 घरेलू पशुओं को भी प्रभावित किया। पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ जिलों में सोमवार से लगातार बारिश के कारण बाढ़ की तीसरी लहर शुरू हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि कई तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि लखीमपुर और धेमाजी में सड़कें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। बाढ़ की पहली लहर में असम, पिछले वर्षों की तरह, इस साल मई-जून में सबसे भीषण जलप्रलय देखा था, जिसमें बाढ़ और भूस्खलन ने लगभग 200 लोगों की जान ले ली थी।
(आईएएनएस)
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी
Created On :   13 Oct 2022 10:01 PM IST