दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के बाहर चली गोली, बीच में आया पुलिस कर्मी, झगड़े के दौरान चली गोली

- शख्स और वकील के बीच हुआ झगड़ा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के बाहर हुई गोलीबारी। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ देर पहले रोहिणी कोर्ट के बाहर एक शख्स और वकील के बीच झगड़ा हो गया। इसी बीच बचाव में गोली चली। पुलिस के मुताबिक सिक्युरिटी चेक के दौरान कुछ वकीलों का सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी से विवाद हो गया। जिसमें गोली चल गई, यह पूरी घटना कोर्ट के गेट नम्बर 5 की बतायी जा रही है। गोली कैसे चली है पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान कुछ एडवोकेट का कोर्ट की सुरक्षा में तैनात नागालैंड पुलिस के सुरक्षाकर्मी से झगड़ा होना बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि वकील और शख्स के बीच हो रहे विवाद को शांत करवाने के लिए कोर्ट सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी पहुंचा और बीचबचाव करने लगा। इसी बीच गोली चल गई हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। खबरों के मुताबिक गोली पुलिस वाले से गोली चली पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस जांच करने में जुट गई है कि गोली किन परिस्थितियों में चली। पुलिस हर दृष्टिकोण से जांच कर रही हौ और पता लगाने में लगी है कि गोली दुर्घटनावश तो नहीं चली।
आपको बता दें इससे पहले भी दिल्ली के कोर्ट में गोली चलने की घटना हो चुकी है। इससे पहले 2019 के अंतिम माह में तीस हजारी कोर्ट के परिसर में कैदी लॉकअप के सामने गाड़ी खड़ी करने के मुद्दे पर वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई थी, इसी दौरान कोर्ट में गोली चली जो एक वकील को जाकर लग गई थी इस पूरे मामले ने काफी तूल पकड़ा और दिल्ली की अदालतों में भारी बवाल मचा।
Created On :   22 April 2022 10:35 AM IST