रूसी विदेश मंत्री ने कही बड़ी बात, यूक्रेन और रूस के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है भारत

- अगर भारत हमसे कुछ खरीदना चाहता है तो इसके लिए हम तैयार हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के मध्य लगातार युद्ध जारी है। इसी बीच रूस के विदेश मंत्री भारत के दौरे पर आए हुए है। शुक्रवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बड़ा बयान दिया है। यूक्रेन और रूस के मध्य जारी जंग को लेकर उन्होंने कहा कि भारत इस जंग को खत्म करने में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है। उनके यह बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यूक्रेन और रूस के बीच हुई शांति वार्ता में अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। एक न्यूज एजेंसी से बातें करते हुए उन्होंने इन बातों को कहा है।
गुरूवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दो दिनों की आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हुए है। उन्होंने भारत की विदेश नीति की जमकर तारीफ की और कहा कि ऐसी विदेश नीति स्वतंत्रता और वास्तविक हितों पर ध्यान केंद्रित करती है।
अमेरिका का भारत पर दबाव के बारे में पूछे जाने पर जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह का कोई संदेह नहीं है कि दबाव साझेदारी को प्रभावित करता है। आगे उन्होंने कहा कि मुझे कोई संदेह नहीं है कि कोई भी हमारी साझेदारी को प्रभावित करेगा। साथ ही अमेरिका की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे (अमेरिका) दूसरों को मजबूर कर रहे हैं।
यू्क्रेन और रूस के बीच चल रही जंग को लेकर उन्होंने कहा कि इसे युद्ध कहा जा रहा है जो गलत है क्योंकि हम यूक्रेन पर विशेष अभियान चला रहे है। जिसमें केवल सैन्य ढ़ाचों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य केवल यह है कि रूस के लिए किसी भी तरह का खतरा पेश करने की क्षमता से यूक्रेनी सरकार को वंचित किया जा सके।
रूसी विदेश मंत्री ने भारत और रूस के मध्य संबधो पर जोर देते हुए कहा कि रूस के संबध भारत के साथ बहुत अच्छे है। हमारी बातचीत उन संबधो की महत्व को बताती है जो हमने भारत के साथ कई दशकों में विकसित किए हैं। एक प्रश्न के जबाव में उन्होंने कहा कि हम भारत को कोई भी समान देने को तैयार है , अगर भारत हमसे कुछ खरीदना चाहता है तो इसके लिए हम तैयार हैं।
Created On :   1 April 2022 7:58 PM IST