Republic Day 2020: 71वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा पूरा देश, तस्वीरों में देखें रोशनी में जगमगाती ये इमारतें

- परेड के दौरान भारत दुनिया के सामने अपनी सैन्य ताकत दिखाएगा
- मुख्य कार्यक्रम रविवार सुबह दिल्ली के राजपथ पर होगा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत अपना 71वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है और इसके जश्न में पूरा देश डूबा हुआ है। मुख्य कार्यक्रम रविवार सुबह दिल्ली के राजपथ पर होगा, जहां परेड के दौरान भारत दुनिया के सामने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करेगा। पूरे देश के स्कूलों, शासकीय कार्यालयों निजी संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहरया जाएगा। इससे पहले देशभर में शासकीय कार्यालयों, ऐतिहासिक इमारतों को सजा दिया गया है, जिसकी झांकी देखते ही बनती है। आईए हम आपको दिखाते हैं देशभर से चुनिंदा उन तस्वीरों को जिनमें भारत के गणतंत्र की झांकी नजर आती है...

असम: गुवाहाटी में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जनता भवन को सजाया गया।

पश्चिम बंगाल: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रोशन कोलकाता पुलिस मुख्यालय।

पंजाब: गणतंत्र दिवस की शाम अटारी सीमा पर लाइटिंग।

बिहार: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पटना सचिवालय को रोशन किया गया।

मुंबई: महाराष्ट्र सचिवालय गणतंत्र दिवस की शाम तिरंगे में लिपट गया।

मुंबई: मुबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एयरपोर्ट भी तिरंगे के रंग में रंगा।

भोपाल: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भोपाल के विधानसभा भवन को बेहतरीन लाइटिंग से सजाया गया।

दिल्ली: राष्ट्रपति भवन पर भी की गई आकर्षक विद्युत साज-सज्जा।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सजा संसद भवन।
Created On :   25 Jan 2020 10:35 PM IST