अगली कारसेवा पर रामभक्तों पर गोली नहीं चलेगी, रामभक्तों-कृष्णभक्तों पर पुष्पों की वर्षा होगी

- 12 लाख दीये से जगमद हुआ अयोध्या
- सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम-सीता का किया राजतिलक
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बुधवार को भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी है। बता दें कि इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने के लिए आज अयोध्या में 12 लाख दीये योगी सरकरा की तरफ से जलाए जाएंगे। गिनीज बुक टीम भी आज अयोध्या में पहुंच चुकी है और इन दीयों की गिनती करेगी। बताया जा रहा है कि 12 लाख दीयों में राम की पैड़ी पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक जलाए जाएंगे। आपको बता दें कि इस आयोजन को भव्य व दिव्य बनाने के लिए बीतें कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। बता दें कि पूरा अयोध्या दुल्हन की तरह सज धज कर तैयार है। इस कार्यक्रम की शुरूआत शोभा यात्रा और झाकियां निकालकर की गईं। यूपी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने अयोध्या में प्रभु राम की शोभा यात्रा को रवाना किया। आपको बता दें कि कार्यक्रम स्थल पर भगवान राम और माता सीता हेलिकॉप्टर से पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने उनका स्वागत कर राजतिलक किया।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 3, 2021
अयोध्या से योगी की पांच बड़ी बातें
- अयोध्या में जब भव्य श्रीराम मंदिर बनेगा, उसके साथ ही अयोध्या देश व दुनिया की सबसे अच्छी धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी होगी।
- अगली कारसेवा पर रामभक्तों पर गोली नहीं चलेगी, रामभक्तों पर पुष्पों की वर्षा होगी।
- 31 साल पहले अयोध्या में क्या हो रहा था। तब "जय श्रीराम" बोलना अपराध माना जा रहा था।
- पहले प्रदेश की जनता की तरफ से नारा आता था कि योगी जी एक काम करो मंदिर का निर्माण करो। लेकिन आज मंदिर निर्माण हो रहा है और संतजन समेत सभी लोग खुश हैं।
- आपकी भावनाओं ने देश की तस्वीर को बदला है, प्रभु राम तक आपकी आवाज पहुंची और भव्य राममंदिर के निर्माण कार्य प्रारम्भ प्रारंभ हो गया।
योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर अपने संबोधन में विपक्ष को घेरा और कहा कि पहले लोग बोलते थे, परिंदा भी पर नहीं मार सकता था। 31 साल पहले जो हुआ था, वह मंजर कोई रामभक्त और कोई अयोध्यावासी उसे कभी भूल नहीं सकता है। योगी ने कहा कि जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा था, वो जनता का पैसा वहां लगाते थे। जिन्हें धर्म और संस्कृति प्यारी है, वो पैसा उनके उत्थान के लिए लगा रहे हैं। पिछली सरकारों में ये पैसा कब्रिस्तान की दीवार बनाने में खर्च होता था, आज मंदिरों के पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण पर खर्च हो रहा है।
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) November 3, 2021
Created On :   3 Nov 2021 5:38 PM IST