आपसी रंजिश की मारपीट में राजस्थान का बारां बंद, प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की

- आपसी रंजिश का मामला
डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में मारपीट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आज बारां शहर में हरीश और विनोद के साथ मारपीट की घटना हुई थी। हालांकि मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। घटना के चलते आज बारां बंद है। पुलिस अधीक्षक बारां ने मीडिया को बताया कि बारां बंद के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी पक्षों से बात हो गई है। शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। आपको बता दें इससे पहले बीते कल चित्तौडगढ़ में एक आरएसएस कार्यकर्ता की कुछ बदमाशों ने अंधेरी रात में हत्या कर दी। जिससे पूरे शहर में तनाव पूर्ण माहौल रहा।
हरीश और विनोद के साथ मारपीट की घटना हुई थी। मामला आपसी रंजिश का है। घटना के चलते आज बारां बंद है। बारां बंद के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी पक्षों से बात हो गई है। शांतिपूर्ण माहौल रहेगा: कल्याण मल मीणा, पुलिस अधीक्षक बारां, राजस्थान pic.twitter.com/zNJdAV9WK3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2022
कुछ युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की। घटना के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद भीड़ ने इकट्ठा होकर इस पर आक्रोश जताया। घटना में आरोपी पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें
कुछ युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की। घटना के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद भीड़ ने इकट्ठा होकर इसपर आक्रोश जताया। घटना में आरोपी पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें: कल्याण मल मीणा, SP,बारां, राजस्थान(01.06) pic.twitter.com/yK2nnx9NN7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2022
Created On :   2 Jun 2022 12:16 PM IST