सहारनपुर में बोले योगी, राहुल गांधी नहीं जानते आम और आलू में फर्क

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। योगी ने कहा कि राहुल गांधी आम और आलू में कोई अंतर नहीं समझते हैं, उन्हें लगता है कि जैसे आम का फल आता है, वैसे ही आलू का भी फल आता है।
योगी ने रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने के बाद जनसभा को संबोधित किया और मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धूम है। योगी ने कहा कि मोदी सरकार के 5 साल यूपीए के 55 साल पर भारी हैं।
यूपी सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने देश के लिए कुछ नहीं किया, जबकि मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा है। राहुल का नाम लिए बिना योगी ने कहा कि मैंने नामदारों के कुलदीपक की एक बात सुनी, वो कह रहे थे उनकी सरकार आने पर डेढ़ फीट के आलू उगाए जाएंगे, उन्हें लगता है, जैसे आम का फल आता है, वैसे ही आलू का भी फल आता होगा।
UP Chief Minister Yogi Adityanath offers prayers at Shakumbhari Devi temple in Saharanpur before beginning his election campaign.#LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/LkTrDDQI48
— ANI UP (@ANINewsUP) March 24, 2019
Created On :   24 March 2019 6:24 PM IST