गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अयोध्या का दीपोत्सव, 15 लाख 76 हजार दीप जलाकर बनाया गया रिकॉर्ड

- पीएम मोदी अयोध्या पहुंचकर रामलाल विराजमान के दर्शन किए
डिजिटल डेस्क, अयोध्या। अयोध्या ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। दीपोत्सव में अपने पुराने रिकॉर्ड को को तोड़ कर अयोध्या ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस बार सरयू तट पर 15 लाख 76 हजार दीप जलाए गए हैं। इसके साथ ही अयोध्या का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रमाण पत्र भी सौंपा है।
दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या में सरयू तट पर 15 लाख 76 हजार दीया जलाने का रिकॉर्ड बना है। अयोध्या में कुल 17 लाख से अधिक दीए जलाए गए हैं, जिनमें से 15 लाख 76 हजार सरयू नदी के तट पर ही जलाए गए हैं। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहे। लेजर शो के जरिए पीएम मोदी राम के चरित्र का अवलोकन कर रहे हैं। पीएम मोदी के साथ-साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद हैं।
— ANI (@ANI) October 23, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत की है। राम पैड़ी पर दीप को प्रज्जवलित किया गया है। पूरी रामनगरी राममय हो गई है। आज रोशनी से जगमगा उठी अयोध्या। अयोध्या में आज उत्सव का माहौल है। पीएम मोदी राम की पैड़ी पर लेजर शो का अवलोकन कर रहे हैं। लेजर शो के जरिए प्रभु श्रीराम की रामकथा को दिखाया जा रहा है।
— ANI (@ANI) October 23, 2022
— ANI (@ANI) October 23, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरयू आरती में शामिल हुए हैं। नए घाट के पास सरयू आरती कार्यक्रम में पीएम मोदी सरयू मैया की आरती करते हुए नजर आए। इस वक्त पूरी अयोध्या नगरी राममय हो गई है। भारी संख्या में लोग दीपोत्सव आयोजन को देखने पहुंचे हैं। दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में अयोध्या में सरयू नदी के तट पर मिट्टी के दीपक भी जलाए गए। राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। दीप प्रज्ज्वलित कर दिए गए हैं।
— ANI (@ANI) October 23, 2022
— ANI (@ANI) October 23, 2022
दीपोत्सव के मौके पर लोगों के संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान श्री राम के "कार्तव्य बल" की शिक्षाओं से, हम उनके शासन का सम्मान करने और विश्व स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने के लिए "कार्तव्य पथ" लेकर आए हैं। भगवान राम सबका साथ सबका विकास के पीछे प्रेरणा हैं। उन्होंने सभी को साथ लिया, किसी को नहीं छोड़ा।
— ANI (@ANI) October 23, 2022
दीपोत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रतीकात्मक भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि इसी देश में राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे। एक वक्त ऐसा था भगवान राम की चर्चा नहीं होती थी। उन्होंने आगे कहा कि श्री रामलला के "दर्शन" और फिर राजा राम के "राज्याभिषेक", यह सौभाग्य भगवान राम की कृपा से ही प्राप्त होता है।
यह दीपावली ऐसे समय आई है जब हमने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। भगवान राम की "संकल्प शक्ति" भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। पीएम अपने संबोधन में कहा कि भगवान राम की नगरी में कराए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की और कहा कि धार्मिक स्थल उपेक्षित थे। हमारी सरकार अयोध्या के साथ ही अन्य उपेक्षित धार्मिक स्थलों को सजाने, संवारने का कार्य कर रही है।
— ANI (@ANI) October 23, 2022
— ANI (@ANI) October 23, 2022
आज रामनगरी अयोध्या में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद हैं। दिवाली की पूर्व संध्या पर सरयू तट पर होने वाले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल होंगे। पीएम मोदी अयोध्या पहुंचकर रामलाल विराजमान के दर्शन किए। साथ ही पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पहुंचकर अधिकारियों से राम मंदिर निर्माण की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 23, 2022
— PMO India (@PMOIndia) October 23, 2022
सीएम योगी ने पीएम मोदी का स्वागत किया
प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या पहुंचने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वागत किया। इस मौके पर अयोध्या सांसद लल्लू सिंह भी मौजूद रहे।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 23, 2022
फोटो क्रेडिट- एएनआई
Created On :   23 Oct 2022 5:25 PM IST