पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी, स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर हुआ केस

- बाल कल्याण समिति ने की सिफारिश
डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में दुमका छात्रा मर्डर मामले में पुलिस ने बाल कल्याण समिति की सिफारिश पर पोक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ दी है। साथ ही केस को जल्द सुनवाई के लिए विशेष अदालत में ट्रांसफर कर दिया है।
झारखंड: दुमका छात्रा की मृत्यु के मामले में पोक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई: दुमका पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2022
इससे पहले पुलिस द्वारा दर्ज बयान में मृतका की उम्र 19 साल बताई गई थी जिसे बाद में सुधार कर 15 साल किया गया।
आपको बता दें इससे पहले पुलिस ने बयानों के आधार मृतक छात्रा अंकिता की उम्र 19 साल बताई थी, लेकिन अब सीडब्ल्यूसी की अनुशंसा पर पुलिस ने उम्र को सुधार कर 15 साल कर दिया है। जिसे अब मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई है। वहीं मृतका के पिता का कहना है कि पुलिस ने मेरे बयान गलत लिखे थे, पिता ने अपनी बेटी की उम्र 15 साल बताई। पुलिस ने मृतका का आधार कार्ड और दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र मांगा था।
Created On :   1 Sept 2022 8:25 AM IST