नेशनल डॉक्टर्स डे : पीएम मोदी आज डॉक्टर्स से करेंगे मन की बात

- नेशनल डॉक्टर्स डे पर पीएम करेंगे मन की बात
डिजिटल डेस्क, दिल्ली। डॉक्टर्स ने वैश्विक समस्या कोरोना महामारी से लड़ने में सबसे अधिक मदद की है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (नेशनल डॉक्टर्स डे) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 3 बजे देश के चिकित्सा से जुड़े लोगों को सम्बोधित करेंगे। जिसका आयोजन भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) करने जा रहा है। डॉक्टर्स कम्युनिटी देश का एक अहम हिस्सा माना जाता है, कोरोना महामारी से उभरने में डॉक्टर्स ने एक अहम भूमिका अदा की है।
देश भर में 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। जिस दिन पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर विधानचंद्र रॉय की पुण्यतिथि मनाई जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा ही अपने सम्बोधन में फ्रंटलाइन वर्कर्स की काफी सराहना करते हैं। कोरोना काल के दौरान हुए "मन की बात" कार्यक्रम में भी पीएम मोदी ने डॉक्टर्स करते आये हैं।
पीएम मोदी के आज के कार्यक्रम की जानकारी उनके आधिकरिक ट्विटर हैंडल से मिली है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुआ कहा है।। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत को अपने सभी चिकित्सकों के प्रयासों पर गर्व है। एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। कल तीन बजे भारतीय चिकित्सा संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में चिकित्सक समुदाय को संबोधित करूंगा।
देश भर में कोरोना महामारी के आने के बाद चिकित्सकों की भूमिका सामने आई है। कोरोना की दो घातक लहरों के आने के बाद भी देश के डॉक्टर्स ने हार नहीं मानी और कोरोना जैसी बीमारी से निपटने में मदद की है। पीएम मोदी द्वारा संबोधन प्रेस कांफ्रेंस के जरिए आयोजित किए जाएंगे और उनका डिजिटल इंडिया के फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल जैसे सोशल मीडिया मंचों पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
Created On :   1 July 2021 11:42 AM IST