मोदी-मोदी चिल्ला रहे थे लोग, प्रियंका गांधी ने काफिला रुकवाकर सबसे मिलाया हाथ... देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर थीं, उन्होंने कई रोड शो और जनसभाएं कीं, लेकिन उनके चुनाव प्रचार में एक ऐसा वाकया हुआ कि देखने वाले देखते रह गए, इसके बाद प्रियंका के स्वाभाव को जमकर तारीफ की जा रही है और उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि इंदौर में प्रियंका गांधी का काफिला सड़क से निकल रहा था, इस दौरान सड़क किनारे कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। प्रियंका गांधी ने अचानक गाड़ी रुकवाई और लोगों से मिलने पहुंच गईं। उन्होंने नारे लगाने वाले लोगों से हाथ मिलाया और कहा कि “आप अपनी जगह, मैं मेरी जगह ‘आल दी बेस्ट”। उनके इस वीडियो को मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल @INCMP पर शेयर किया गया है।
इंदौर में कुछ लोगों ने प्रायोजित तरीक़े से मोदी-मोदी के नारे लगाए तो प्रियंका गांधी ने कार से उतर कर नारे लगाने वालों से हाथ मिलाया और कहा “आप अपनी जगह, मैं मेरी जगह ‘आल दी बेस्ट”।
— MP Congress (@INCMP) May 13, 2019
इसे कहते हैं देश की मिट्टी, देश की जनता और देश के कण-कण से प्यार।
काश...मोदी भी देश को समझ पाते। pic.twitter.com/dEYL7CdaKI
Created On :   14 May 2019 12:48 AM IST