पाकिस्तान की कायराना हरकत, गोलाबारी में एक मछुआरे की मौत

- पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी में एक मछुआरे की मौत
- शनिवार शाम करीब 4 बजे पाकिस्तान ने किया कायराना हरकत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अरब सागर में गुजरात तट के पास पाकिस्तान ने एक बार फिर कायराना हरकत की है। बता दें कि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास भारतीय बोट को निशाना बनाकर गोलाबारी की। जिसके कारण महाराष्ट्र के एक मछुआरे की मौत हो गई है। जबकि दूसरा मछुआरा घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह घटना शनिवार को करीब चार बजे हुई है। गौरतलब है कि इस पूरे मामले की जानकारी देवभूमिक द्वारक के एसपी सुनील जोशी ने दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के ठाणे का एक मछुआरा जो मछली पकड़ने वाली नाव "जलपरी" पर सवार था, पीएमएसए कर्मियों की गोलीबारी में मारा गया। उन्होंने बताया कि नाव पर क्रू के 7 सदस्य मौजूद थे, जिसमें से एक को मामूली चोट आई है।
बता दें कि मृतक मछुआरे श्रीधर रमेश छामरे (32) के शव को रविवार को ओखा पोर्ट पर लाया गया। पोरबंदर नवी बंदर पुलिस की तरफ से इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की जा रही है। अरब सागर में गुजरात में 12 नौटिकल माइल्स तक की सीमा में होने वाली घटना इसके क्षेत्राधिकार में आती है। जोशी ने कहा कि चामरे जलपरी नाव पर सवार होकर सात सदस्यों के साथ 25 अक्टूबर को ओखा से निकले थे। इनमें से 5 गुजरात के थे और 2 महाराष्ट्र से। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
Created On :   7 Nov 2021 6:40 PM IST