लोकसभा चुनाव: जानिए मप्र के 9 करोड़पति प्रत्याशियों को, 374 करोड़ के साथ सिंधिया सबसे अमीर

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के तहत 12 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग होनी है। छठवें चरण में देशभर से 967 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें से 311 करोड़पति हैं। आइए आपको बताते हैं मध्य प्रदेश 9 करोड़पति उम्मीदवारों के बारे में जिनका प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ा नाम है।
नोट: खबर में केवल उस संपत्ति का वर्णन किया गया है, जो प्रत्याशियों के नाम पर है, उनके परिवार की संपत्ति को नहीं जोड़ा गया है।

इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी के पास कुल 15 करोड़ 07 लाख 64 हजार 966 रुपए की संपत्ति है, जिसमें 1 करोड़ 52 लाख 96 हजार 966 रुपए की चल संपत्ति और 13 करोड़ 54 लाख 68 हजार रुपए की अचल संपत्ति शामिल है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पास 12 करोड़, 89 लाख, 53 हजार 434 रुपए की संपत्ति है। इसमें चल संपत्ति 2 करोड़, 71 लाख, 59 हजार 407 रुपए तो अचल संपत्ति 10 करोड़, 17 लाख, 94 हजार 27 रुपए है।

झाबुआ से कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के पास 2 करोड़ 4 लाख, 40 हजार 441 रुपए की प्रॉपर्टी है, इसमें 64 लाख 40 हजार 441 रुपए की चल संपत्ति और 1 करोड़ 40 लाख रुपए की अचल संपत्ति शामिल है।

सीधी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह के पास कुल 25 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिसमें 5 करोड़ रुपए की कोठी भी शामिल है।

खंडवा से बीजेपी प्रत्याशी नंद कुमार सिहं चौहान के पास 3 करोड़ 04 लाख 08 हजार 196 रुपए की संपत्ति है, जिसमें 44 लाख, 85 हजार 606 रुपए की चल संपत्ति तो 2 करोड़ 59 लाख 22 हजार 590 रुपए की अचल संपत्ति शामिल है। नंद कुमार के ऊपर 48 लाख 19 हजार 99 रुपए का लोन भी है।

खंडवा से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव के पास 35 करोड़ 59 लाख 60 हजार 993 रुपए की संपत्ति है, इसमें 13 करोड़ 46 लाख 20 हजार 815 रुपए की चल संपत्ति और 22 करोड़ 13 लाख 40 हजार 178 रुपए की अचल संपत्ति शामिल है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और जबलपुर से बीजेपी प्रत्याशी राकेश सिंह के पास 2 करोड़, 14 लाख, 94 हजार 466 रुपए की संपत्ति है, जिसमें 38 लाख 466 रुपए की चल संपत्ति और 1 करोड़, 76 लाख, 94 हजार की अचल संपत्ति शामिल है।

जबलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कृष्ण तन्खा के पास 54 करोड़ 33 लाख 11 हजार 625 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिसमें 45 करोड़ 31 लाख 07 हजार, 939 रुपए की चल संपत्ति और 9 करोड़, 02 लाख, 03 हजार, 686 रुपए की अचल संपत्ति शामिल है।

गुना लोकसभी सीट से चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास सबसे अमीर उम्मीदवार का तमगा है, उनकी कुल संपत्ति 374 करोड़ रुपए है।
Created On :   3 May 2019 8:38 PM IST