देश के अगले सेना प्रमुख होंगे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, केंद्र सरकार ने नियुक्ति पर सहमति दी

- देश के 29 वें सेनाध्यक्ष बनेंगे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को देश के नए सेना प्रमुख बनाने पर सहमति दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को अगले सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त करने का फैसला लिया है।
भारतीय सेना के ट्विवटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि आगामी 1 मई को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे देश के अगले सेना प्रमुख के तौर पर नियुक्ति ग्रहण करेंगे। मनोज पांडे देश के देश के 29 वें सेनाध्यक्ष बनेंगे। गौरतलब है कि मनोज पांडे देश के पहले इंजीनियर होंगे, जिन्हें सेना प्रमुख की कमान सौंपी जाएगी। वर्तमान देश के सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे इस माह के आखिर में सेवानिवृत्ति हो रहे हैं।
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) April 18, 2022
जानें लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे के बारे में
देश के 29 वें सेनाध्यक्ष बनने वाले लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को दिसंबर 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन दिया गया था। वह स्टाफ कॉलेज केम्बरली (यूके) से स्नातक हैं और उन्होंने आर्मी वॉर कॉलेज, महू और दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज हायर कमांड कोर्स में भी भाग लिया था। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे अपनी 37 साल की सेवा में ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम में सक्रिय भाग लिया है। पिछले तीन महीनों में कुछ शीर्ष अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद मनोज पांडे सबसे वरिष्ठ अधिकारी बन गए हैं।
Created On :   18 April 2022 10:43 PM IST