राजस्थान में सीकर के खाटू श्यामजी मंदिर में मची भगदड़, पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख

- घटना के दिए जांच के आदेश
डिजिटल डेस्क,सीकर। राजस्थान में सीकर के खाटू श्यामजी मंदिर में आज सुबह एक मासिक मेले के दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ में 3 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। 2 घायलों को जयपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। मौके पर पुलिस मौजूद है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। घटना पर पीएम मोदी और सीएम गहलोत ने दुख जताया।
राजस्थान: सीकर के खाटू श्यामजी मंदिर में आज सुबह एक मासिक मेले के दौरान मची भगदड़ में 3 लोगों की मौत हो गई, कई घायल हो गए। 2 घायलों को जयपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। मौके पर पुलिस मौजूद है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/zFNdNPYg6c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2022
पीएम मोदी ने कहा राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में मची भगदड़ में लोगों की मौत की घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों
राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में मची भगदड़ में लोगों की मौत की घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों: PM मोदी (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/3UR5QUFdoS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2022
राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा सीकर में खाटूश्याम जी के मंदिर में भगदड़ होने से 3 दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें
सीकर में खाटूश्याम जी के मंदिर में भगदड़ होने से 3 दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें: राजस्थान CM अशोक गहलोत pic.twitter.com/xTWZoWNXeU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2022
Created On :   8 Aug 2022 10:35 AM IST