हिमाचल प्रदेश में मंडी के पास भूस्खलन, नेशनल हाईवे-3 पर यातायात ठप

By - Bhaskar Hindi |27 July 2019 10:24 AM IST
हिमाचल प्रदेश में मंडी के पास भूस्खलन, नेशनल हाईवे-3 पर यातायात ठप
हाईलाइट
- भूस्खलन के कारण चंडीगढ़ और मनाली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 3 पर यातायात ठप
डिजिटल डेस्क, मंडी। हिमाचल प्रदेश में मंडी के पास भूस्खलन हो गया। जिसकी वजह से चंडीगढ़ और मनाली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 3 पर शनिवार सुबह से यातायात ठप है। मंडी शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर भूस्खलन हुआ, जिसमें सड़क पर भारी मात्रा में पत्थर गिरे। ट्रैफिक विभाग के अनुसार, चंडीगढ़-मनाली के बीच नेशनल हाईवे -3 पर यातायात प्रभावित हुआ है। सड़क से मिट्टी और पत्थरों का मलबा साफ करने का काम जारी है। सड़क के दोनों ओर कई पर्यटक फंसे हुए हैं। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।
Created On :   27 July 2019 1:00 PM IST
Tags
Next Story