जम्मू जिले में कार पर की गई गोलीबारी, 2 युवकों की मौत

By - Bhaskar Hindi |5 Nov 2021 6:33 PM IST
जम्मू एवं कश्मीर जम्मू जिले में कार पर की गई गोलीबारी, 2 युवकों की मौत
हाईलाइट
- घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है
- इस गोलीबारी में एक अन्य घायल हो गया
डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू जिले में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, घटना जम्मू के आर.एस.पुरा सब-डिवीजन में हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, संदेह है कि एक वाहन में सवार कुछ लोगों ने दूसरी कार में सवार कुछ लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी की घटना में दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
अधिकारी ने बताया कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अधिकारी ने कहा कि एक थार वाहन को जब्त कर लिया गया है और उसके पास से कुछ धारदार हथियार जब्त किए गए हैं।
(आईएएनएस)
Created On :   5 Nov 2021 10:30 PM IST
Tags
Next Story