जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में जारी रहेगा शुष्क मौसम

- जम्मू-कश्मीर
- लद्दाख में जारी रहेगा शुष्क मौसम
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में शनिवार को मौसम शुष्क रहा और धूप खिली रही। मौसम विभाग ने दोनों केंद्रशासित प्रदेशों में अगले 24 घंटों के दौरान मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में शून्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में रात का तापमान माइनस 25.2 डिग्री सेल्सियस, लेह में माइनस 16.4 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में माइनस 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 6.6 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 3.6 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 3.4 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
आईएएनएस
Created On :   12 Feb 2022 11:00 AM IST