धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया मशहूर माइंड रीडर सुहानी शाह पर पलटवार, बोला तुक्का लगाने से नहीं होता!

- धीरेंद्र शास्त्री ने सुहानी शाह के बयान पर किया पलटवार
डिजिटल, डेस्क नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से अपने बयानों और कथित चमत्कारों से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुर्खियों में बने हुए हैं। हर तरफ उनके ही चर्चे हो रहे हैं। कुछ लोग बाबा को चमत्कारी बता रहे हैं, तो कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कृष्ण शास्त्री को माइंड रीडर कह रहे हैं। दरअसल, हाल ही में मशहूर माइंड रीडर सुहानी शाह ने धीरेंद्र शास्त्री पर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने बाबा के चमत्कार को सिरे से नकारते हुए उसे महज ट्रिक बताया था। अब बाबा कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों से बातचीत करते समय सुहानी पर हमला बोला है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान के बाद एक बार फिर बहस गर्म होने के पूरे आसार दिख रहे हैं।
सुहानी शाह पर जमकर बरसे पंडित धीरेंद्र शास्त्री
बता दें कि, पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों बागेश्वर धाम में मौजूद हैं, जहां पर बाबा ने पत्रकारों को संबोधित किया। अपने साक्षात्कार में बाबा ने माइंड रीडर सुहानी शाह पर जमकर हमला बोला है। दरअसल, पंडित धारेंद्र कृष्ण शास्त्री की तुलना सुहानी शाह से भी की जा रही है। सुहानी एक मशहूर माइंड रीडर है। जिन्हें कई बड़े मंचों पर लोगों के मन की बात पढ़ते हुए देखा गया है। जब पत्रकारों ने बाबा से सुहानी शाह को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि, कांच और मणी में अंतर होता है। कांच मणी से ज्यादा चमकदार हो सकता है, लेकिन चमत्कार नहीं कर सकता। मन की बातें लॉजिकल ट्रिक के जरिए एक से दो लोग बता सकते हैं। तुक्का लगा सकते हैं, लेकिन बागेश्वर धाम में रोज हजारों लोगों के पर्चें बनते हैं और सभी के मन की बात पर्ची पर लिखी जाती हैं, जो 100 फीसदी सत्य साबित होती हैं।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू धर्म पर क्या कहा?
पत्रकारों से बातचीत के दौरान बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू धर्म को टार्गेट करने वालों पर भी जमकर बरसे। पड़ित धीरेंद्र शास्त्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि, भारत के इतिहास में हिंदु धर्म जैसा किसी भी धर्म को निशाना नहीं बनाया जाता है। समय-समय पर हिंदुओं की भावना से खिलवाड़ किया जाता है। लेकिन बागेश्वर बालाजी ने अपना झंडा गाड़ा है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहले भी कई बार हिंदु विरोधी ताकतों पर वार कर चुके हैं। उन्होंने मीडिया और अपने कार्यक्रमों के जरिए भारत को हिंदूराष्ट्र बनाने का भी आव्हान कर चुके हैं।
बाबा पर क्या बोला था सुहानी शाह?
दरअसल, हाल ही में माइंड रीडर सुहानी शाह ने कई टीवी चैनल पर इंटरव्यू दिया था। जहां पर उन्होंने बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चमत्कार को महज ट्रिक बताया था। सुहानी ने साक्षात्कार में कहा था कि, मैं इसे चमत्कार नहीं मानती हूं। बागेश्वर धाम में लोग एक ही जैसे समस्या लेकर आते हैं। जिसे बताना बहुत ही आसान हो जाता है। लोग इसे चमत्कार मानकर अंधविश्वास में फंस जाते हैं। यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि माइंड रीडिंग की एक ट्रिक है। सुहानी शाह खूद बताती है कि, जो मैं करती हूं वह कोई चमत्कार नहीं, महज एक ट्रिक है। वहीं मैं लोगों से इसे चमत्कार मानने से मना भी करती रहती हूं।
Created On :   27 Jan 2023 1:45 PM IST