क्या दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज? वायु गुणवत्ता "बेहद खराब", हल्के बादल छाए रहने की संभावना

- प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री रहने की संभावना है। लेकिन, न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री रह सकता है। वहीं प्रदूषण की बात करें तो, फिलहाल प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं है। अब भी राजधानी में वायु की गुणवत्ता "बेहद खराब" श्रेणी में बनी हुई है।
हालांकि, राजधानी में अभी हाड कंपा देने वाली ठंड ने दस्तक नहीं दी है, जिसकी वजह से सर्दियों का असर कम है। लेकिन, आने वाले 4 दिनों तक दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वायु की गुणवत्ता में 30 नवंबर को सुधार हो सकता है। क्योंकि कल वायु 6 से 14 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी। हालांकि, 1 दिसंबर से हवा की रफ्तार में फिर गिर जाएगी।
आज का तापमान
राजधानी में रविवार यानि कल तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन आज इसके 10 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, ये मंगलवार को 10 डिग्री से नीचे गिर सकता है और बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
हल्का कोहरा भी संभव
रविवार का तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके बाद भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राजधानी का अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद जताई है। आईएमडी ने कहा कि, अगले कुछ दिनों तक राजधानी में हल्का कोहरा छाया रहेगा। वहीं सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) ने कहा है कि, आज और कल सतही हवाओं में मामूली बढ़तोत्तरी हो सकती है, जिससे प्रदूषक हवा में फैलेंगे। हालांकि, 1 दिसंबर से हवा की गति और तापमान दोनों गिर सकते है, जिससे वायु गुणवत्ता में कुछ मामूली सुधार होने की संभावना है।
Created On :   29 Nov 2021 12:28 PM IST