भारत में कोरोना: देश भर की अस्पतालों में भर्ती 34 लाख से ज्यादा मरीज, आज फिर 3 लाख के पार नए केस, 3786 मौत

By - Bhaskar Hindi |5 May 2021 4:53 AM IST
भारत में कोरोना: देश भर की अस्पतालों में भर्ती 34 लाख से ज्यादा मरीज, आज फिर 3 लाख के पार नए केस, 3786 मौत
हाईलाइट
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.37 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.82 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3
- 786
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। एक्टिव केस की संख्या लगातार बढ़ रही है। मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। हालांकि,रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। Covid19india.org के मुताबिक बुधवार सुबह 9 बजे अपडेट किए गए आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में भारत में 3 लाख 82 हजार 847 नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, 3 हजार 786 मरीजों की मौत हुई है। देश की अलग-अलग अस्पतालों में 34 लाख 84 हजार 915 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। हालांकि, 3 लाख 37 हजार 699 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1 करोड़ 69 लाख 38 हजार 551 ठीक हो चुके हैं।
देश में कोरोनावायरस संक्रमण
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.82 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,786
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.37 लाख
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.06 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 1.69 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 2.26 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 34.84 लाख
कोरोना वायरस अपडेट्स
- देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,04,94,188 हो गया है।
- भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,48,52,078 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15,41,299 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
- जब कोई महामारी आती है तो तर्क और सवाल होते हैं। लोगों ने चुनाव के बारे में कहा है। हम एक लोकतांत्रिक देश हैं। लोकतंत्र में हम चुनाव नहीं रोक सकते: ANI से विदेश मंत्री एस. जयशंकर
- ओडिशा: भुवनेश्वर में एक वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर वैक्सीन लेने के लिए 18-44 साल के लोगों की लंबी लाइन लगी है। एक व्यक्ति ने कहा, ""सभी को वैक्सीन की डोज लेनी चाहिए। जरूरत न हो तो घर से न निकलें और मास्क लगाएं। यह हेलमेट और सीट बेल्ट की तरह है। हम सावधानी तो रख सकते हैं।
- कल 3 मई को हमें दिल्ली में 976 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की ज़रूरत थी लेकिन हमें 433 मीट्रिक टन ऑक्सीजन ही मिल पाई। अभी कुल मांग की 44% ऑक्सीजन ही दिल्ली को मिल रही है। 56% का गैप अभी भी बना हुआ है। मुझे विश्वास है कि बहुत जल्द यह गैप कम होगा: राघव चड्डा, AAP
- कल 5 तारीख से मध्य प्रदेश में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन की डोज़ लगाई जाएगी। हमने 45 लाख डोज़ के ऑर्डर दिए हैं। वैक्सीन की डोज़ हमारे यहां आने शुरू हो गए हैं: विश्वास सारंग, मध्य प्रदेश के मंत्री
- महाराष्ट्र: पुणे में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन ना होने से पिछले 5 दिनों से वैक्सीनेशन बंद है। पुणे के मेयर ने बताया,"वैक्सीन ना होने से हमारे 182 केंद्र बंद है।जिन्हें वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई अगर वैक्सीन समय पर नहीं मिली तो दूसरे डोज़ का समय निकल जाएगा।
Created On :   5 May 2021 9:07 AM IST
Next Story